क्रिकेट खेल

केविन पीटरसन ने मांगी पैन कार्ड खोने पर भारत से मदद, पीएम मोदी को भी किया टैग,

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का पैन कार्ड खोया, ट्वीट कर मांगी मदद

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन मंगलवार को उस वक्त मुसीबत में फंस गए जब उनका पैन कार्ड खो गया. मुसीबत में फंसे केविन पीटरसन ने मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. पीटरसन ने ट्वीट कर फैंस से मदद मांगी. उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने पैन कार्ड खोने की जानकारी दी और उन्होंने पीएम मोदी को भी अपने ट्वीट में टैग कर दिया. बता दें केविन पीटरसन का भारत से गहरा रिश्ता है. वो अकसर भारत में कमेंट्री के लिए आते रहते हैं. आईपीएल हो या भारत की घरेलू सीरीज पीटरसन अकसर कमेंट्री करते दिखाई देते हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर उन्हें संदेश भेजा था.

केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत कृपया मदद करें. मैंने अपना पैन कार्ड खो दिया है और सोम यात्रा कर रहा हूं लेकिन काम के लिए भौतिक कार्ड की जरूरत है. क्या कोई कृपया मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेज सकता है जिससे मैं अपनी सहायता के लिए यथाशीघ्र संपर्क कर सकूं?’

विदेशी नागरिकों का भी बनता है पैन कार्ड

बता दें अगर विदेशी नागरिक भारत में रहकर व्यापार कर रहे हैं या फिर किसी और जरिए से कमाई कर रहे हैं तो उन्हें भी पैन कार्ड बनवाना होता है. भारत में पैन कार्ड बनवाने के लिए विदेशी नागरिकों को फॉर्म 49-एए भरना होता है.

पीटरसन की मदद के लिए आगे आया आयकर विभाग

बता दें केविन पीटरसन के ट्वीट के बाद इनकम टैक्स विभाग की ओर से उन्हें जवाब मिला. इनकम टैक्स ने जवाब में लिखा, ‘अगर आपके पास पैन कार्ड की डिटेल्स हैं तो आप इन जगहों पर अप्लाई कर फिजिकल पैन कार्ड पा सकते हैं

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.