
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का उत्साह तेजी से है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप का दौर भी जारी है. इस क्रम में समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार केंद्र की भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर रहते है. इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है.
सीएम योगी पर साधा निशाना
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मंगलवार 15 फरवरी को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई। धुंआ उड़ाने वाले धुंआ हो गए। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अब जब रायबरेली मतदान करेगा तो भाजपा की हार सुनिश्चित हो जाएगी।