मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन लिया है। नगर निगम के पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की है। पार्षद पर आरोप है कि उसने सीएम की फोटो को मौलवी जैसा लुक देकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में भोपुरा चौक के रहने वाले एक युवक ने पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सीएम योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़
सीएम योगी की फोटो के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में टीला मोड़ थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पार्षद मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उस पर सीएम योगी की फोटो को एडिट कर उसे वायरल करने का आरोप है. इस मामले में साइबर क्राइम सेल ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबर के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद फोसबुक से विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है. हालांकि कुछ लोगों के पास इसका स्कीनशॉट मौजूद है. पुलिस ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए इसी स्कीन शॉट को आधार बनाया है.
नगर निगम पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज
यूपी में हो रहे चुनावों को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रिय है. आईजी मेरठ के ऑफिस में मेरठ रेंज की सोशल मीडिया लैब बनी हुई है. जिन पोस्ट और ट्वीट से चुनाव के दौरान माहौल खराब हो सकता है, उन्हें लगातार डिलीट किया जा रहा है. विवादित पोस्ट करने वालों के अकाउंट भी बंद कराए गए हैं. दूसरे चरण के चुनाव के बीच गाजियाबाद में सीएम योगी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है. इस मामले में गाजियाबाद नगर निगम पार्षद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.