कर्नाटक के उडुपी में एक सरकारी कॉलेज में 6 छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास में आने से रोक दिया गया था. इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि राज्य के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने पर पाबंदी की नौबत आ गई और मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया. अब कर्नाटक के हिजाब विवाद की तपिश दूसरे राज्य में भी महसूस की जाने लगी है

उत्तर प्रदेश के सियासी हालातों की नब्ज टटोलने के मंच पर सत्ता सम्मेलन के दूसरे कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कर्नाटक में हिजाब विवाद के लिए राज्य की सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि कुरानम में हिजाब पहनने का जिक्र है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हिजाब विवाद को हवा दी है.
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कोर्ट मौलिक अधिकार खत्म नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि हिजाब विवाद को बड़ा कर मुस्लिम बच्चियों को तालीम लेने से रोका जा रहा है. ओवैसी ने कहा अखिलेश यादव को मुस्लिमों का केवल वोट चाहिए. अखिलेश को मुस्लिमों का सशक्तिकरण नहीं चाहिए. आवैसी ने बीजेपी, कांग्रेस और सपा को चैलेंज देते हुए कहा कि 14 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी पार्टियां बस एक बार बोल दें कि उन्हें हिजाब वालियों का वोट नहीं चाहिए.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश हिजाब विवाद पर चुप हैं. मेरा माना है कि महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा है. मेरे सर पर टोपी पहनने से तकलीफ नहीं होनी चाहिए. वर्षों से स्कूल में लड़कियां हिजाब पहन रही हैं. विवाद वहां की बीजेपी सरकार ने खुद शुरू किया है. उन्होंने इसे मुद्दा बनाया है. कोर्ट मौलिक अधिकार खत्म नहीं कर सकता. ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम बच्चियों को तालीम से रोका जा रहा है. बच्चियां पहले से ही हिजाब पहन रही हैं. कुरान हिजाब पहनने की इजाजत देती है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, गैर मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए अखिलेश हिजाब विवाद पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. पंसद संविधान में मिला मौलिक अधिकार है. बीजेपी सरकार को हिजाब से पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने वाली हर क्षेत्र में आगे हैं. उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने से कोई पहाड़ नहीं गिर पाएगा.
अखिलेश दिन में सपने देख रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री बन गए हैं- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘अखिलेश यादव को मुस्लिम महिलाओं को सशक्तिकरण नहीं चाहिए. मैं महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कर रहा हूं. मैं सच्चाई को बयां कर रहा हूं. अखिलेश दिन में सपने देख रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुस्लिमों के दिमाग में एक बात बैठा दी गई है कि आपका काम सिर्फ और सिर्फ वोट डालना है. मेरा कहना है कि अब आप वोट लीजिए, आपका काम वोट डालना नहीं है.’