खाना लाइफस्‍टाइल हेल्थ

उम्र बढ़ने के साथ नाश्ते में शामिल करें ये हेल्दी आहार!

आप अपने घर के बुजुर्गों को नाश्ते में इन चीजों को खिला सकते हैं। ये उन्हें तन और मन दोनों से हेल्दी रखेंगे।

नाश्ता हमारी दिनचर्या का वो हिस्सा होता है, जो हमें पूरे दिन एनर्जी देने का काम करता है. कहते हैं कि अगर दिन के लंच को भले ही मिस दिया जाए, लेकिन नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना चाहिए. विशेषज्ञों के मुताबिक अगर नाश्ता न किया जाए या फिर इसका समय तय न हो, तो कई तरह की बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नाश्ता मिस करने से डायबिटीज  होने का खतरा बना रहता है. हमें नाश्ते में उन्हीं चीजों को खाना चाहिए जिनमें कैलोरी की मात्रा सही हो और लंबे समय तक हमारा पेट भरा रहे. वैसे बिजी शेड्यूल और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के बीच हेल्दी रहना किसी मिशन से कम नहीं है.

उम्र में एक दौर ऐसा आता है, जब हमें अपने खानपान का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. हम बात कर रहे हैं 30 की उम्र के बाद के जीवन की. आपको इस समय ऐसा नाश्ता करना चाहिए, जो हेल्दी हो और अपने एनर्जी भी दें. हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने नाश्ते में जरूर शामिल करना चाहिए.

पपाया स्मूदी

बढ़ती उम्र के साथ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करें. वैसे आप पपीते का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए अच्छा होता है. वहीं पपीते में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद होता. आप पपीते की स्मूदी बनाकर खा सकते हैं. कोशिश करें कि हफ्ते में दो बार पपीते की स्मूदी का सेवन करें.

पोहा

पोहा अधिकतर नाश्ते में खाया जाता है. पोहा सब्जियों और मूंगफली के साथ बनाया जाता है. ये न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है. पोहे में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन, ए, सी और डी जैसे पोषक तत्व होते हैं. आइए जानें कि वजन घटाने के साथ और किन समस्याओं के लिए ये लाभदायक है.

ओट्स का दलिया

इसका सेवन बड़े ही नहीं बच्चों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. बढ़ती उम्र में दिल की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए और ओट्स में वह गुण मौजूद होते हैं, जो दिल के लिए बहुत जरूरी होते हैं. ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. साथ ही ये फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन जरूर करें.

उपमा

उपमा तेल, सूजी, करी पत्ता, मूंगफली, राई, चना दाल और नमक से बनाया जाता है. सूजी को एक स्वस्थ सामग्री के रूप में जाना जाता है जो बैलेंस डाइट को बनाएं रखने में मदद करता है. इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन बी, कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता है. इसके अलावा पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.