आज की ताजा खबर कर्नाटक काम की बात राज्य

हिजाब रो: कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज 16 फरवरी तक बंद रहेंगे!

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। कक्षा एक से 10 तक के स्कूल सोमवार यानी 14 फरवरी से खुलेंगे।

कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राज्य सरकार की ओर से स्कूल-कॉलेजों को खोलने को लेकर आदेश पारित किया गया है। कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों को 16 फरवरी तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कक्षा 11 व 12 को लेकर कोई स्पष्ट आदेश पारित नहीं किया गया है।माना जा रहा है कि राज्य में मुस्लिम लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने के विवाद को खत्म करने से इनकार कर दिया गया है। जिसके बाद राज्य सरकार ने ये फैसला लिया गया है।

कर्नाटक हाई कोर्ट उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की पांच छात्राओं द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें राज्य द्वारा लगाए गए हिजाब पर प्रतिबंध पर सवाल उठाया गया है। इससे पहले 8 फरवरी को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को तीन दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की थी। शुक्रवार को कॉलेज बंद रखने की अवधि 16 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

उधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। कक्षा एक से 10 तक के स्कूल सोमवार यानी 14 फरवरी से खुलेंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले को लेकर अंतरिम आदेश दिया था। इसके तहत स्कूलों को तत्काल खोलने के साथ और मजहबी कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

उधर, स्कूल खोले जाने के आदेश के बाद सीएम बसवराज बोम्मई ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को जमीनी स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने राज्य में कर्नाटक एजुकेशन एक्ट-1983 की धारा 133 लागू कर दी है। इसके तहत सभी स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में तय यूनिफॉर्म ही पहननी होगी। वहीं, प्राइवेट स्कूल भी अपनी यूनिफॉर्म चुन सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद की शुरुआत जनवरी 2022 के दौरान हुई थी। उस वक्त उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में छह छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था। इसके बावजूद छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंचीं। उन्हें रोका गया तो दूसरे कॉलेजों में भी विवाद होने लगा।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.