“Support For Hijab Row”

हिजाब विवाद के बीच अब कर्नाटक के सरकारी स्कूल में एक और विवाद खड़ा हो गया है।
हिजाब विवाद के बीच अब कर्नाटक के अंकथाडका सरकारी स्कूल से सामने आए एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिसमें छात्र कक्षा के अंदर कथित रुप से नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं। वहीं इससे पहले मुलाबागिलु के एक सरकारी स्कूल के छात्रों ने भी कक्षा में नमाज अदा करने की खबर सामने आई थी। वायरल हो रहा वीडियो दक्षिण कन्नड़ जिले के अंकथाडका के कडाबा सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए छठी और सातवीं कक्षा के पांच छात्र नजर आ रहे हैं।
वही विवाद शुरू होने के साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही विभाग का एक प्रतिनिधि कल स्कूल पहुंचकर मामले की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करेगा।