स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर के साथ आएंगे. मोटोरोला का लोगो फोन्स के रियर पैनल पर उभरा हुआ है. इसे कुछ फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर के रूप में दिए जाने की उम्मीद है.

मोटोरोला भारत में आज (10 जनवरी) अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी71 5जी लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, 5जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस फोन में फास्ट परफॉर्मेंस के साथ शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा। यह मोटो जी सीरीज का तीसरा डिवाइस होगा। इससे पहले कंपनी मोटो जी51 और मोटो जी31 भी ला चुकी है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन की ज्यादा डिटेल्स Flipkart पर होगी सेल
इस स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इसका एक पेज भी लाइव हो गया है, जहां फोन के अधिकतर फीचर्स का खुलासा हो चुका है। वेबसाइट के मुताबिक, यह देश का पहला स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 50MP रियर कैमरा, फुलएचडी+ रिजोल्यूशन के साथ एमोलेड डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी मिलेगी।
ऐसे होंगे फोन की स्पेसिफिकेशंस
1. डिस्प्ले: मोटो जी 71 5जी में 6.4 इंच का एमोलेड एफएचडी+ डिस्प्ले होगा।
2. डुअल सिम सपोर्ट: स्मार्टफोन 13 5जी बैंड के साथ डुअल सिम 5जी सपोर्ट करेगा।
3. प्रोसेसर: स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है।
4. कैमरा: फोन में 50MP का क्वाड फंक्शन कैमरा दिया जाएगा। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक मैक्रो विजन कैमरा होगा। बैटरी: फोन में 5000mAh की बैटरी होगी और यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
6. डिजाइन: स्मार्टफोन में IP52 वाटर रिपेलेंट डिजाइन भी दिया गया है।
7. कलर: फोन दो अलग-अलग कलर ऑप्शन- नेप्च्यून ग्रीन और आर्कटिक ब्लू में पेश किया जाएगा।
8. कीमत: उम्मीद की जा रही है कि यह 20 हजार रुपये से कम की रेंज में लाया जाएगा