क्या दोनो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव एक दोसरे से अच्छी तरह मिलेंगे?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक बार फिर जिले के लोगों से रुबरु होंगे। वह 12 फरवरी को रहरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी अमरोहा का कार्यक्रम तय हो गया है। अखिलेश यादव भी कल यानी 12 फरवरी को अमरोहा में चुनावी सभा करेंगे। जनपद में दो दिग्गज नेताओं का आमना- सामना होगा। इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा में दो जनसभाएं करेंगे। मंडी धनौरा और हसनपुर में जनसभा करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पर वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर ने बताया कि 12 फरवरी को मुख्यमंत्री रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 3:30 बजे रहरा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मंडी धनौरा व हसनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बीती 8 फरवरी को मुख्यमंत्री नौगावां सादात विस क्षेत्र के गांव पपसरा में आए थे तथा चुनावी सभा को संबोधित किया था। पांच दिन के भीतर जिले में उनका दूसरा दौरा होगा। उधर शनिवार को ही अमरोहा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह नगर के मिनी स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। दो बड़े नेताओं की चुनावी सभा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है।