ऐसा क्या हुआ जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने कहा की हमारे लिए गोवा के लोग वीआईपी

गोवा पहुंचे आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर गोवा को लूटा है और गोवा के अंदर कोई भी काम नहीं किया. इन पार्टियों को अगर आप और 5 साल दे देंगे तो भी कोई काम नहीं करेंगे, सिर्फ लूटेंगे. गोवा की मौजूदा हालत के लिए ये सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि हमारे लिए गोवा के लोग वीआईपी हैं. जितनी तेजी से प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बना उतनी ही तेजी से गोवा में सड़कें, बस स्टैंड और अन्य चीजें बनेंगी और आपके सभी काम होंगे.
‘कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर गोवा को लूटा है और गोवा के अंदर कोई भी काम नहीं किया। इन पार्टियों को अगर आप और 5 साल दे देंगे तो भी कोई काम नहीं करेंगे, सिर्फ लूटेंगे। गोवा की मौजूदा हालत के लिए ये सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पणजी, गोवा’