#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर वोटिंग जारी!!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हुई. इसकी वजह से करीब 2 घंटे बाद वोटिंग शुरू हो पाई.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर वोटिंग जारी है. शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग जारी है. हालांकि बागपत, मेरठ,मुजफ्फरनगर और शामली में ईवीएम खराब होने की खबरें आई हैं. इसकी वजह से करीब तय समय के एक घंटे के बाद भी कई इलाकों में वोटिंग शुरू नहीं हो पाई.

मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हुई. इसकी वजह से करीब 1 घंटे बाद वोटिंग शुरू हो पाई. इसके अलावा शामली डीएम जसजीत कौर ने कहा, जिले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं उनकी जानकारी हमने ली है. कई जगहों पर ईवीएम मशीन की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें बदल दिया गया है. सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है. हमारे जिले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है.

सपा ने वोटर्स को धमका कर वापस भेजने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा सीट के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347, 348, 349, 350 पर गरीब मतदाताओं को डरा-धमका कर वापस भेजने का आरोप लगाया है. साथ ही चुनाव आयोग से इस पर तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई करने की मांग की है.शामली में उत्‍तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा पत्‍नी के साथ वोट करने पहुंचे.वहीं प्रदेश के मंत्रियों द्वारा वोटिंग करने का सिलसिला लगातार जारी है.

बागपत में ईवीएम खराब, 2 घंटे से वोटिंग बंद

बागपत विधानसभा क्षेत्र के खेकड़ा में बूथ संख्या-245 पर ईवीएम खराब हो गई है. इसके चलते 2 घंटे से मतदान बंद है. ईवीएम में आने वाली दिक्‍कतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने मेरठ में अधिकारियों पर वोटिंग न शुरू कराने का आरोप लगाया है. सपा ने ट्वीट किया, मेरठ की किठौर-46 विधानसभा सीट के बूथ संख्या 82 पर लंबी कतार लग चुकी है लेकिन अधिकारी मतदान शुरू नहीं करा रहे हैं. सपा ने कहा कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि तत्काल संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराएं.

मेरठ डीएम ने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम में खराबी की शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया और मतदान फिर से शुरू हुआ.सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस, अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. अधिक मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए हमने मतदान केंद्रों पर महिलाओं और सेल्फी पॉइंट के लिए पिंक पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं.

डीएम सुहास एलवाई ने डाला वोट

गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने साढ़े 8 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है.

प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले रहे हैं. पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. UP में पहले चरण के चुनाव में योगी सरकार के 9 मंत्रियों की खास दांव पर है. चुनावी प्रचार के बीच आज भी राजनीतिक हलचल बनी रहेगी. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत सभी पांच चुनावी राज्यों से चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.