काम की बात बिजनेस

ई-रूपी प्रीपेड वाउचर की सीमा बढ़कर 1 लाख रुपये हुई जानिए कौन सी बैंक देंगी ई-रूपी वाउचर!

भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-रुपी प्रीपेड डिजिटल वाउचर के तहत कैप बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 10,000 रुपये की मौजूदा सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति वाउचर कर दिया गया है. इसे एक से अधिक बार इस्तेमाल किया जाएगा.

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ई-रुपी लेनदेन के लिए 11 बैंकों के साथ साझेदारी की है। ये बैंक हैं एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।

इसे लेने वाले ऐप्स-भारत पे, भीम बड़ौदा मर्चेंट पे, पाइन लैब्स, पीएनबी मर्चेंट पे और योनो एसबीआई मर्चेंट पे हैं। इसमें जल्द ही ई-रुपी स्वीकार करने वाले और अधिक बैंकों के अलावा ऐप्स के शामिल होने की उम्मीद है।

ई-रुपी के लिए ये जरूरी नहीं:  ई-रुपी के लिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है। यह एक आसान, संपर्क रहित भुगतान पाने की दो-चरणीय प्रक्रिया सुनिश्चित करता है, जिसमें निजी डिटेल साझा करने की भी आवश्यकता नहीं होती है।

लगातार 10वीं बार नहीं बदले रेपो रेट

आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 4 फीसदी पर बरकरार रखा। इसका मतलब है कि कर्ज की मासिक किस्त में कोई बदलाव नहीं होगा. यह लगातार 10वां मौका है जब आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले 22 मई, 2020 को मांग को गति देने के इरादे से रेपो दर में कमी कर इसे रिकार्ड निचले स्तर पर लाया गया था. आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि समिति ने रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा है.

ई-रुपी का कहां हो रहा इस्तेमाल

ई-रुपी एक बार का कॉन्‍टैक्‍ट लेस, कैशलेस वाउचर-आधारित भुगतान का तरीका है. ये यूजर्स को कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंचे बिना वाउचर भुनाने में मदद करता है. ई-रुपी का इस्तेमाल मदर एंड चाइल्ड वेलफेयर स्कीम, टीबी इरैडिकेशन प्रोग्राम के तहत दवाओं और न्यूट्रिशनल सपोर्ट और आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना और फर्टीलाइजर सब्सिडी के तहत सुविधा देने के लिए किया जा रहा है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.