आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं.

इस हफ्ते आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है. यह ऑक्शन कई मायनों में खास होने वाला है जो आने वाले कुछ सालों के लिए टीमों की रूपरेखा तैयार करेगा. इस बार ऑक्शन में पुरानी आठों टीमों के अलावा दो नई टीमें भी ऑक्शन में शामिल होंगी. अहमदाबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें पहली बार ऑक्शन में हिस्सा लेंगी. ऐसे में इस बार का ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है. ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा. ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है और अब वह बचे हुए पर्स के साथ टीम पूरी करने उतरेंगी.
मौजूदा आठ टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन का मौका पहले दिया गया था. नियमों के मुताबिक हर टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं जिसमें तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते. वहीं वह अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी को ही रिटेन कर सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्ड ने एक विदेशी खिलाड़ी समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. आरसीबी और राजस्थान ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है.
रिटेंशन के बाद किसके पर्स से कटे कितने रुपए
सभी 10 टीमों को 90 करोड़ का बजट दिया गया है जिसमें वह अधिकतम 25 खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है. रिटेंशन के समय जिन टीमों ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं उनके बजट से 42 करोड़ काटे गए हैं, तीन खिलाड़ियों के लिए 33 करोड़, दो खिलाड़ियों के लिए 24 करोड़ रुपए कटे हैं. कुछ टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों को तय स्लैब से ज्यादा पैसा दिया है. जैसे लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में साइन किया है. ऐसा में टीम के पर्स से उतने रुपए ज्यादा कटे हैं. अब रिटेंशन के बाद टीमों के पर्स में पैसा बचा है उससे वह अपनी टीम के लिए बचे हुए खिलाड़ी खरीदेगी.
टीमों के पास बची है कितने खिलाड़ियों की जगह
किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें तो उसके पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे हैं वह कुल मिलाकर 23 खिलाड़ी खरीद सकती हैं जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.
सनराइर्जस हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और अहमदाबाद टीम ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है ऐसे में वह 22 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है जिसमें अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं.
मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने चार-चार खिलाड़ी रिटेन किए और अब उनके पास केवल 21 खिलाड़ियों को चुनने का ही मौका होगा. हालांकि उनके चार खिलाड़ियों में एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है ऐसे में वह भी अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ी शामिल कर सकती है.