ऑमिक्रॉन कोविड -19 दुनिया ब्रिटेन

लॉकडाउन पार्टियों के कारण इस्तीफे का दबाव झेल रहे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है, वो भी ऐसे वक्त पर जब उनपर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है.

लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में पार्टियां करने को लेकर इस्तीफा देने के दबाव से जूझ रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया और जैकब रीस-मॉग को ब्रेक्जिट अवसर और सरकारी दक्षता मंत्री नियुक्त किया. रीस-मॉग (52) अभी हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता हैं. मौजूदा मुख्य सचेतक मार्क स्पेंसर हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के तौर पर रीस-मॉग का स्थान लेंगे. साल 2016 के जनमत संग्रह के दौरान यूरोपीय संघ से अलग होने के समर्थक रहे रीस-मॉग अब मंत्रिमंडल के पूर्ण सदस्य होंगे.

सलाहकारों और कर्मियों को बदला

प्रधानमंत्री ने पहले ही 10 डाउनिंग स्ट्रीट के अपने कई सलाहकारों और अन्य कर्मियों को बदल दिया है. इस बीच, जॉनसन के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री का इस झूठे दावे के बाद माफी मांगने का कोई इरादा नहीं है कि लेबर पार्टी के नेता सर केर स्टार्मर लोक अभियोजन के निदेशक पद पर रहने के दौरान यौन शोषण के आरोपी जिम्मी सैविली पर मुकदमा चलाने में नाकाम रहे. हालांकि प्रधानमंत्री की इन पार्टियों को लेकर लोगों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है.

लॉकडाउन के दौरान की गईं पार्टियां

कोविड-19 रोधी प्रतिबंधों के बीच 2020 और 2021 में सरकारी दावतें आयोजित करने को लेकर जॉनसन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है और उनके इस्तीफे तक की मांग की जा रही है. इसके चलते सत्ता पर जॉनसन की पकड़ कमजोर हुई है. वरिष्ठ लोकसेवक सू ग्रे ने इस तरह के कुल 16 दावत कार्यक्रमों की जांच की है, जिनमें से एक दर्जन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जांच के दायरे में भी हैं. इस संबंध में पिछले सप्ताह एक अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद जॉनसन ने माफी मांगी थी और अपने कार्यालय में समस्याओं को ठीक करने का वादा किया था.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.