प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का तीसरा घोषणापत्र जारी किया.

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना तीसरा घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस के तीसरे घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ में हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए गए. इस घोषणापत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है.
कांग्रेस ने जारी किया तीसरा घोषणा पत्र
- 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज
- कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा.
- मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे.
- ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे.
- स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे.
- शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे.
- एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
- कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
- पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट.
- पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे.
- दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन.
- मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.