
ये हसीं वादियां…ये खुला आसमां…! टीवी की गॉर्जियस डीवा मौनी रॉय के हनीमून की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर तो फैंस बस यही गाना गुनगुना रहे हैं. कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर मौनी रॉय अपनी हनीमून फोटोज से करा रही हैं. न्यूलीमैरिड मौनी इन दिनों कश्मीर में अपने पति संग हनीमून एन्जॉय कर रही हैं.
गुलमर्ग के स्नोफॉल में खो गईं मौनी : मौनी रॉय की शादी के बाद उनके हनीमून की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मौनी अपने पति सूरज के साथ कश्मीर गई हैं। उन्होंने गुलमर्ग का स्नोफॉल अपने फैन्स को दिखाया है। मौनी रॉय काफी प्रिटी दिख रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर न्यू ब्राइड वाला लुक दे रहा है। मौनी रॉय को बीचेज काफी पसंद हैं लेकिन हनीमून के लिए वह कश्मीर गई हैं।

एक तस्वीर में मौनी आंखें बंद किए बैठी हैं। शायद ओम का जाप कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है पहाड़ की चोटी पर ओम कर रही हूं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी 27 जनवरी को हुई थी। उनकी शादी दीपिका-रणवीर की तरह दो रस्मों से हुई है। पहले मलयाली फिर बंगाली स्टाइल में दोनों ने शादी की थी। मौनी और सूरज की जान-पहचान 2019 न्यू इयर पार्टी में हुई थी। दोनों ने अपने प्यार को लंबे वक्त तक छिपाकर रखा।