#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 9 और उम्‍मीदवारों की 12वीं लिस्‍ट की जारी

यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरा दमखम लगा दिया है. वहीं पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है.उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा.

सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्‍मीदवारों की एक और लिसट जारी की है. एआईएमआईएम पार्टी ने यह 12वीं सूची जारी की है. मंगलवार को सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने 9 उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया. एआईएमआईएम पार्टी की इस लिस्‍ट में रशीद जमील, बहराइच की पयागपुर सीट से रईस रहमानी, इसी जिले की कैसरगंज सीट से मोहम्मद बिलाल अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इसी क्रम में सुल्तानपुर की इसौली सीट से मोहम्मद मजहर हुसैन, कादीपुर सु.से पुष्पांजलि, आजमगढ़ सीट से कमर कमाल, आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से मोहम्मद जावेद, गाजीपुर सीट से डा.आदिल और कौशाम्बी की सिराथू सीट से शेर मोहम्मद को टिकट दिया गया है. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन अब तक 88 उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. इससे पहले एआईएमआईएम ने 11वीं लिस्ट जारी की थी.

रविवार को एआईएमआईएम ने जारी की थी 11वीं लिस्ट

रविवार को जारी हुए 11वीं लिस्ट के अनुसार ओवैसी की पार्टी ने प्रयागराज की इलाहाबाद दक्षिण सीट से मोहम्मद फरहान, बाराबंकी की दरियाबाद सीट से मुबश्शिर अहमद, बाराबंकी की जैदपुर (सु) सीट से आकाश कुमार दीवान, प्रतापगढ़ से इसरार अहमद, प्रतापगढ़ की ही रानीगंज सीट से अनिल सरोज, बलरामपुर की गैंसारी से शहाबुद्दीन और कौशांबी की चायल सीट से मोहिबुल हक को प्रत्याशी बनाया गया था.

10 मार्च को आएगा यूपी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए सभी दलों  ने पूरा दमखम लगा दिया है. वहीं पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है.उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे. वहीं, मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.