#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

एसपी के गठबंधन के बावजूद पीएसपी को सिर्फ एक सीट मिलने पर शिवपाल का छलका दर्द!

राज्य में शिवपाल सिंह की पार्टी पीएसपी ने एसपी से गठबंधन किया है और पीएसपी राज्य में 100 सीटें मांग रही थी. लेकिन उसे महज जसवंतनगर की सीट मिली है. इस सीट पर शिवपाल एसपी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  के चाचा और पीएसपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दर्द छलका है. इटावा की जसवंतनगर विधानसभा से एसपी-पीएसपी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे शिवपाल सिंह की पार्टी को महज एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा है. जबकि शिवपाल अपने बेटे अंकुर यादव के साथ ही 100 सीटों की मांग कर रहे थे. वहीं शिवपाल ने समर्थकों से कहा कि हमने बीजेपी को हटाने के लिए अपनी पार्टी का बलिदान दिया है और अब आपको मुझे सबसे बड़ी जीत दिलाकर इसका बदला लेना है.उन्होंने कहा कि वह जसवंतनगर सीट से ज्यादा मतों से जीतते हैं या फिर अखिलेश यादव करहल सीट से ज्यादा मतों से जीतते हैं. वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पीएसपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज शाक्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं. क्योंकि उन्हें टिकट नहीं मिला था और वह नाराज चल रहे थे. शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे अंकुर यादव समेत कई समर्थकों के लिए टिकट मांग रहे थे. लेकिन उनके कोटे में महज जसवंत नगर विधानसभा की सीट आयी है. बताया जारहा है कि इसको लेकर शिवपाल सिंह नाराज हैं.

बीजेपी को हटाने के लिए पार्टी ने दी कुर्बानी

शिवपाल सिंह की विधानसभा जसवंतनगर में हुई बैठक के दौरान सीटें ना मिलने का दर्द समर्थकों के सामने झलका. शिवपाल ने कहा कि मैंने पार्टी का बलिदान दिया और हम राज्य में अपने रथ के साथ निकले और पूरे राज्य में उनका स्वागत किया गया. राज्य में सभी लोग कहते रहे कि एकजुट हो जाओ और हमने बीजेपी को हटाने के लिए बलिदान दिया. शिवपाल सिंह ने कहा कि एक साल पहले हमने 100 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और इसके बाद 65 प्रत्याशियों की की एक सूची बनाई थी.

शिवपाल का दावा-बीस प्रत्याशी जीत कर आ रहे थे

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब सीटों पर अखिलेश यादव से बातचीत हुई तो उसे 45 कर दिया और जब फाइनल लिस्ट आयी तो उसे एक कर दिया गया. उन्होंने कहा कि हमारे 20 लोग जीतकर आ रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.