यूपी की जनता के दिल में क्या है, खासकर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटर किसे सत्ता की चाबी देने का मन बना रहे हैं,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी कम वक्त बचा है. 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में राज्य में मतदान होना है. इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. ऐसे यूपी की जनता के दिल में क्या है, खासकर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटर किसे सत्ता की चाबी देने का मन बना रहे हैं, इसका एक अनुमान हम आपको बताने जा रहे हैं. टीवी9 भारतवर्ष की टीम पोलस्ट्रैट के साथ मिलकर वोटिंग से 60 घंटे पहले फाइनल ओपिनियन पोल लेकर आई है.
किसे कितनी सीटें मिलने के आसार?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत का परचम लहरा सकती है. इसमें पार्टी 205 से 221 सीटें अपने पाले में करती नजर आ रही है. वहीं समाजवादी पार्टी बीजेपी को टक्कर देते हुए 144-159 सीटें हासिल कर सकती है. बीएसपी को 21-31 सीटें और कांग्रेस 2-7 सीटों पर जीत सकती है. सर्वे के मुताबिक अन्य के खाते में केवल 0-2 सीटें ही आ सकती है.वहीं सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश की जनता सीएम योगी आदित्यनाथ के काम से सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही. जब लोगों से पूछा गया कि वह किसके काम से सबसे ज्यादा खुश हैं तो 44.3 फीसदी लोगों ने सीएम योगी का नाम लिया जबकि 37.8 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव के नाम पर हामी भरी है.