करियर राजस्थान राज्य

आरईईटी पेपर लीक मामले में सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सीएम अशोक गहलोत ने कहा, परीक्षा होगी रद्द!

रीट पेपर लीक मामले में सियासत जारी है. राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम अशोक गहलोत ने लेवल टू रीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है.

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम अशोक गहलोत ने लेवल टू रीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की और ये भी जानकारी दी कि लेवल टू की शिक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. सरकार अब जल्द घोषणा करेगी कि रद्द परीक्षा को कब आयोजित किया जाएगा.

एसओजी कर रही है जांच
सीएम गहलोत ने बताया कि, ”मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में रीत लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी. अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी. युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है. रीट परीक्षा में गड़बड़ी की जांच एसओजी कर रही है. हमारी सरकार हर दोषी को सजा दिलाकर युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी.

मामले को लेकर हो रही थी सियासत 
गौरतलब है कि, आरईईटी 2021 पेपर लीक मामले को लेकर लगातार सियासत हो रही थी. इस मुद्दे पर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर रही है. भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमले करते हुए राज्य सरकार में मंत्री और राजीव गांधी स्टडी सर्कल (आरजीएससी) के राष्ट्रीय समन्वयक सुभाष गर्ग की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे, साथ ही लगातार सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही थी.  

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.