
जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दो प्रबल दावेदारों वर्मतमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीते शुक्रवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल कर लिए हैं। वहीं इन दोनों ने चुनावी हलफनामे में अपनी-अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है। एक बार फिर अनुमान के अनुरूप योगी की संपत्ति अखिलेश की तुलना में बहुत काफी कम है।
जी हाँ बीते शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जो अपनी संपत्तियों की घोषणा की है, उसके मुताबिक उनके पास 1.5 करोड़ की कुल संपत्ति है। वहीं, अखिलेश के पास अब 40 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति है।
इतनी है मुख्यमंत्री योगी की संपत्ति
मुख्यमंत्री के पास 1,54, 94,054 करोड़ की संपत्ति है। इसमें कैश और बैंक बैलेंस भी शामिल।
उनके पास एक सैमसंग का फोन है, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है।
साथ ही 1 लाख रुपए की रिवॉल्वर और 80 हजार की राइफल भी उनके पास है।
मुख्यमंत्री योगी के पास कोई निजी वाहन नहीं है।
डाकघर के खाते में 3524708 रुपए हैं, जबकि 2.33 लाख रुपए का बीमा है।
उनके पास 49 हजार रुपए कीमत का 20 ग्राम का कुंडल, दस ग्राम की रुद्राक्ष लगी एक सोने की चेन, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है।
कोई अचल संपत्ति नहीं है और न ही उनपर कोई मुकदमा है।
49 वर्ष के मुख्यमंत्री योगी, एचएन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर, पौड़ीगढ़वाल से विज्ञान बीएससी से स्नातक तक हैं।
5 साल में इतनी बढ़ी योगी संपत्ति
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति में पिछले चार साल में करीब 59 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।
- एमएलसी चुने जाने के समय उनकी संपत्ति 95।98 लाख रुपये थी जो अब बढ़कर 1.54 करोड़ हो गई है।
- पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में योगी की संपत्ति 72.17 लाख रुपये थी।
- अखिलेश यादव के पास है कितनी संपत्ति
- अखिलेश, उनकी पत्नी डिंपल और बच्चों के नाम 40 करोड़ रुपए से अधिक चल-अचल संपत्ति है।
- पिछले 5 साल में अखिलेश यादव की आमदनी में मामूली इजाफा हुआ है।
- अपने पिता मुलायम सिंह यादव को उन्होंने 21380000 रुपए दिए हैं।
- अखिलेश के पास 76015 रुपए का मोबाइल फोन है।
- 534458 रुपए की एक व्यायाम मशीन है।
- अखिलेश कुल 84370645 रुपए के और उनकी पत्नी डिंपल 47684986 रुपए की सकल संपत्ति के मालिक हैं।
- इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक 2016-17 में उनकी आय 71,66,998 रुपए थी, जो 2020-21 में बढ़कर 93,98,569 रुपए हो गई।
- उनकी पत्नी डिंपल यादव के 2016-17 के इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक डिंपल की आय 55,95,690 रुपए दर्शायी गई।
- 2020-21 में उनकी आय बढ़कर 59,14,555 रुपए हो गई।