आज की ताजा खबर गोवा तेलंगाना राज्य हैदराबाद

पीएम मोदी का तेलंगाना दौर, हैदराबाद में आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ का किया शुभारंभ, स्मारक टिकट भी किया जारी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तेलंगाना दौरे पर ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ प्रतिमा का अनावरण भी करने वाले हैं. ये प्रतिमा 216 फुट ऊंची है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के दौरे पर हैं. शनिवार को पीएम मोदी शहर के पाटनचेरु में ‘इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स’ परिसर पहुंचे. उन्होंने यहां पर आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ का शुभारंभ किया. पीएम मोदी आईसीआरआईएसएटी परिसर में प्रदर्शनी का लुत्फ भी उठाया. उनके साथ तेलंगाना के गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं.

पीएम मोदी ने पौधा संरक्षण पर आईसीआरआईएसएटी के जलवायु परिवर्तन अनुसंधान केंद्र और आईसीआरआईएसएटीकी रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट केंद्र का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीआरआईएसएटीके विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रतीक चिह्न का भी अनावरण किया और इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. बता दें कि आईसीआरआईएसएटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान करता है.

‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ का अनावरण करेंगे पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी 11वीं सदी के भक्ति शाखा के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति मेंहैदराबाद में ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ प्रतिमा का अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी 216 फुट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यह प्रतिमा 11वीं सदी के भक्ति शाखा के संत श्री रामानुजाचार्य की याद में बनाई गई है.

यह प्रतिमा ‘पंचधातु’ से बनी है जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता का एक संयोजन है. यह दुनिया में बैठी अवस्था में सबसे ऊंची धातु की प्रतिमाओं में से एक है. पीएमओ के मुताबिक यह 54-फीट ऊंचे आधार भवन पर स्थापित है, जिसका नाम ‘भद्र वेदी’ है. इसमें वैदिक डिजिटल पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र, प्राचीन भारतीय ग्रंथ, एक थिएटर, एक शैक्षिक दीर्घा हैं, जो संत रामानुजाचार्य के कई कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हैं. इस प्रतिमा की परिकल्पना श्री रामानुजाचार्य आश्रम के श्री चिन्ना जीयार स्वामी ने की है.

कार्यक्रम के दौरान संत रामानुजाचार्य की जीवन यात्रा और शिक्षा पर थ्रीडी प्रेजेंटेशन मैपिंग का भी प्रदर्शन किया जाएगा. प्रधानमंत्री 108 दिव्य देशम (सजावटी रूप से नक्काशीदार मंदिर) के समान मनोरंजनों का भी दौरा करेंगे जो ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी’ के चारों ओर बने हुए हैं. श्री रामानुजाचार्य ने राष्ट्रीयता, लिंग, नस्ल, जाति या पंथ की परवाह किए बिना हर इंसान की भावना के साथ लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया था. ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ का उद्घाटन, रामानुजाचार्य की वर्तमान में जारी 1000 वीं जयंती समारोह यानी 12 दिवसीय श्री रामानुज सहस्रब्दी समारोह का एक भाग है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.