राज्य में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ-साथ सचिन पायलट को भी जगह दी गई है.

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी , डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी समेत 30 प्रचारकों के नाम शामिल हैं. राज्य में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ-साथ सचिन पायलट को भी जगह दी गई है.
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुनील जाखड़, भूपेश बघेल, मीरा कुमार, आनंद शर्मा, बीवी. श्रीनिवास, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, नेट्टा डिसूजा, सचिन पायलट, रवनीत सिंह बिट्टू, राजीव शुक्ला, कुमारी शैलजा, हरीश चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, तजेंदर सिंह बिट्टू, अमृता धवन, प्रताप सिंह बाजवा, अजय माकन, भूपिंदर सिंह हुड्डा और रामिंदर सिंह अव्ला जैसे तमाम नेता शामिल है. हालांकि इस लिस्ट में डिप्टी सीएम ओपी सोनी और सुखजिंदर रंधावा का नाम शामिल नहीं है.
सोनिया गांधी | (16) नवजोत सिंह सिद्धू |
(2) डॉ मनमोहन सिंह | (17) चरणजीत सिंह चन्नी |
(3) राहुल गांधी | (18) अंबिका सोनी |
(4) प्रियंका गांधी वाड्रा | (19) अशोक गहलोत |
(5) रणदीप सिंह सुरजेवाला | (20) मीरा कुमार |
(6) आनंद शर्मा | (21) बीवी. श्रीनिवास |
(7) दीपेंद्र सिंह हुड्डा | (22) अमरिंदर सिंह राजा वारिंग |
(8) रंजीत रंजन | (23) तजेंदर सिंह बिट्टू |
(9) नेट्टा डिसूजा | (24) अमृता धवन |
(10) सचिन पायलट | (25) प्रताप सिंह बाजवा |
(11) रवनीत सिंह बिट्टू | (26) अजय माकन |
(12) राजीव शुक्ला | (27) भूपिंदर सिंह हुड्डा |
(13) कुमारी शैलजा | (28) रामिंदर सिंह अव्ला |
(14) हरीश चौधरी | (29) सुनील जाखड़ |
(15) इमरान प्रतापगढ़ी | (30) भूपेश बघेल |
पंजाब में 20 फरवरी को होने हैं विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि कांग्रेस ने अभी तक सीएम फेस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. हालांकि कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सीएम फेस को घोषित करने के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की गई है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर प्रदेश भर में एलईडी लगाए गए हैं. वेन्यू लुधियाना होने के आसार है, लेकिन फाइनल ओके नहीं दिया गया है. वहीं, सूत्रों की मानें तो मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे.
कांग्रेस ने जारी किया प्रचार गीत
पंजाब चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी का एक प्रचार गीत भी जारी कर दिया. इस गीत में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, गांवों में नए स्कूल बनाने और बिजली की दर में कटौती आदि को बयां किया गया है. पंजाबी भाषा में लिखे गए 2.20 मिनट के इस गीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेता नजर आ रहे हैं. पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गीत को साझा किया था.