टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

18 साल बाद होस्ट रणविजय सिंह ने कहा शो को अलविदा, जानिए कौन करेगा उन्हें रिप्लेस?

रणविजय सिंह के शो छोड़ने के बाद हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर अब कौन शो को होस्ट करेगा? बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें एक नाम आयुष्मान खुराना का भी है, जो शो का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं.

पिछले 18 सालों से अभिनेता और वीजे रणविजय सिंह रियलिटी शो ‘रोडीज’ से जुड़े हुए थे. जहां पर वे कभी कंटेस्टेंट भी रहे, होस्ट भी रहे और तो कभी उन्हें मेंटर के तौर पर भी देखा गया. हालांकि, रणविजय का रोडीज के साथ ये 18 साल का खूबसूरत सफर अब खत्म होने जा रहा है. जी हां, एमटीवी रोडीज के 19वीं सीजन में दर्शकों को शो में रणविजय सिंह नजर नहीं आएंगे. हालांकि, अभी ये स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वह स्थायी रूप से शो से बाहर हो रहे हैं या ये सिर्फ अस्थायी है. रणविजय सिंह के शो छोड़ने की खबरें सामने आने के बाद अब हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर उनकी जगह अब शो में कौन लेगा?

कौन करेगा रणविजय सिंह को रिप्लेस?

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि रणविजय सिंह की जगह शो में सोनू सूद को लिया जा सकता है. सबसे दिलचस्प बात सीजन में ये होगी कि सोनू सूद शो के होस्ट के साथ-साथ एक मेंटर भी होंगे. फिलहाल, शो के मेकर्स ने गैंग लीडर्स के कॉन्सेप्ट को खत्म कर दिया है, क्योंकि नेहा धूपिया, प्रिंस नरुला और अन्य मेंटर्स इस शो को पहले ही अलविदा कह चुके हैं.

इसके बाद अब सोनू सूद को मेंटर और होस्ट के रूप में देखने के लिए उनके फैंस उत्साहित हैं. फिलहाल, सोनू सूद की तरफ से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है और ना ही टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि करता है. आपको बता दें कि आगामी सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी.

रणविजय सिंह ने क्यों छोड़ा शो?

इस बीच रणविजय सिंह ने भी आगामी सीजन न करने की अपनी वजहों के बारे में भी बात की. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले तो रणविजय सिंह ने इस खबर पर मुहर लगाई कि वह आगामी सीजन का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनकी जर्नी में चैनल उनके लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ा रहा है और वह उनके साथ दिलचस्प काम करना जारी रखेंगे. फिलहाल, रोडीज के इस सीजन के लिए दोनों तरफ से चीजें सेट नहीं हो पाईं.

रणविजय सिंह ने कहा कि हमारी डेट्स मैच नहीं हो पाईं और यह दिल तोड़ने वाला है. इसके साथ ही रणविजय सिंह ने उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि चैनल के साथ अनबन के कारण उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इन खबरों पर रणविजय सिंह ने कहा कि मैं चैनल के साथ पिछले 18 सालों से काम कर रहा हूं. मैंने चैनल के साथ अलग-अलग शोज किए हैं. प्रोडक्शन हाउस और मेरा कोई तालमेल है नहीं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.