शुरुआत से ही प्रतीक सहजपाल को लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता थी. सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में ट्वीट हो रहे थे. कई बड़े सेलेब्स चाहते थे कि प्रतीक जीते.

ट्रॉफी संग चहकती दिखीं तेजस्वी, मायूस दिखे बॉयफ्रेंड करण
ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस 15’ की विनर बन गई हैं। ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी के साथ-साथ उन्हें 40 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई। इस सीजन की प्राइज मनी 50 लाख रुपये थी, जिसमें से ब्रीफकेस वाले टास्क के दौरान 10 लाख रुपये कट हो गए। बिग बॉस 15 के फिनाले में एक्स-विनर्स से लेकर मौजूदा कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वहीं फिनाले का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया जब शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने आईं। सलमान खान भी उनके साथ रो पड़े।

प्रतीक फर्स्ट रनर-अप
टॉप-3 फाइनलिस्ट में तेजस्वी प्रकाश के अलावा करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल थे। प्रतीक फर्स्ट रनर-अप रहे।

ट्रॉफी के साथ तेजस्वी प्रकाश
‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने फैमिली और फैंस के साथ-साथ करण कुंद्रा का शुक्रिया अदा किया।
मायूस दिखे करण
करण कुंद्रा ‘बिग बॉस 15’ टॉप-3 फाइनलिस्ट में तो पहुंच गए, पर ट्रॉफी नहीं जीत पाए। वह सेकंड रनर-अप रहे।
खुशी से उछलीं तेजस्वी
वहीं सलमान खान ने जब तेजस्वी का हाथ ऊपर कर विनर के तौर पर उनका नाम अनाउंस किया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह खुशी से उछल पड़ीं।
राकेश ने शमिता को किया किस
‘बिग बॉस 15’ के फिनाले के बाद राकेश बापट और शमिता शेट्टी बाहर आए। यहां राकेश, शमिता को गाल पर किस करते दिखे।
सिद्धार्थ को याद कर रोए सलमान-शहनाज
‘बिग बॉस 15’ के फिनाले में उस वक्त इमोशनल पल आए, जब शहनाज, सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देने पहुंचीं। वह रोने लगीं। तब सलमान ने शहनाज को कसकर गले लगा लिया और चुप कराया। इस दौरान वह खुद भी रो पड़े।