#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

प्रियंका गांधी ने नोएडा में किया कालीबाड़ी माता मंदिर के दर्शन युवाओं को नौकरी देने का बताया फॉर्मूला!

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नोएडा में प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। निर्वाचन आयोग की ओर से रैलियों पर प्रतिबंध के बाद से प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज नोएडा विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद और घर-घर प्रचार अभियान करेंगी। चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रियंका ने आज नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत की दुआ मांगी। कांग्रेस ने नोएडा विधानसभा सीट से पंखुरी पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का यह पहला जनसंपर्क है। हालांकि, वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव इंटरेक्शन करती रही हैं। उनके कल दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार करने की उम्मीद है। वह आज नोएडा में विभिन्न वर्गों के समाज के समूहों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद वह पंखुड़ी पाठक के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी।

नोएडा में वह “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारे के तहत अलग से महिलाओं के एक समूह के साथ भी बातचीत करेंगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार किया था। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में पहले चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से आक्रामक प्रचार रणनीति बनाई गई है।

पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट, भूपेश बघेल उन अन्य लोगों में शामिल हैं जो चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं। प्रियंका गांधी के लिए घर-घर जाकर प्रचार और वर्चुअल रैलियों को चुनाव अभियान के एक हिस्से के रूप में निर्धारित किया गया है।

आज चुनाव आयोग भी COVID संक्रमण के मद्देनजर रैली की अनुमति और सभाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक करने वाला है। फिलहाल बड़ी रैलियों पर पाबंदी है और सिर्फ डोर-टू-डोर और वर्चुअल रैलियों की इजाजत है। यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार की आखिरी तारीख 8 फरवरी है; मतदान 10 फरवरी से शुरू होना है।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, दूसरे चरण का 14 फरवरी को, तीसरे चरण का 20 फरवरी को, चौथे चरण का 23 फरवरी को, पांचवें चरण का 27 फरवरी को, छठे चरण का 3 मार्च को मतदान होगा. सातवें चरण में 7 मार्च को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.