#इलेक्शन की खबरें गोवा राज्य विधानसभा चुनाव 2022

गोवा में शिवसेना करेगी मनोहर पर्रिकर के बेटे का समर्थन,हटाया अपना प्रत्‍याशी!!

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्‍पल पर्रिकर पणजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. शिवसेना के प्रवक्‍ता संजय राउत ने पहले ही सभी विपक्षी दलों से उत्‍पल पर्रिकर को बीजेपी से टिकट न मिलने पर उन्‍हें समर्थन देने की अपील की थी.

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरे जोरशोर से मैदान में उतर चुके हैं. गोवा में भी 14 फरवरी को मतदान होना है. इन चुनाव में शिवसेना ने पणजी सीट से अपना प्रत्‍याशी घोषित किया था. लेकिन अब पार्टी ने अपने प्रत्‍याशी को चुनावी मैदान से हटा लिया है. दरअसल शिवसेना ने पणजी सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्‍पल पर्रिकर के बेटे को समर्थन देने का ऐलान किया है.

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्‍पल पर्रिकर पणजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. शिवसेना के प्रवक्‍ता संजय राउत ने पहले ही सभी विपक्षी दलों से उत्‍पल पर्रिकर को बीजेपी से टिकट न मिलने पर उन्‍हें समर्थन देने की अपील की थी. संजय राउत ने सोमवार को उत्‍पल पर्रिकर के समर्थन में ट्वीट किया है. उन्‍होंने इसमें कहा है, ‘हम अपने शब्‍दों पर कायम हैं. शिवसेना पणजी सीट से अपने उम्‍मीदवार शैलेंद्र वेलिंगकर की उम्‍मीदवारी वापस ले रही है. इतना ही नहीं, शिवसेना के समर्थक उत्‍पल पर्रिकर को पूरा समर्थन देगी.’

उत्‍पल पर्रिकर के समर्थन में संजय राउत ने ट्वीट में आगे लिखा, ‘हम मानते हैं कि पणजी की जंग सिर्फ चुनावी ही नहीं, बल्कि गोवा की राजनीति के शुद्धिकरण की भी जंग है.’

पणजी निर्वाचन क्षेत्र का पहले कई बार मनोहर पर्रिकर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के 2019 में निधन के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी पणजी सीट कांग्रेस उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से हार गई थी. बाद में मोनसेरेट कांग्रेस के 9 अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे.

अमेरिका से परास्नातक डिग्री लेने वाले व्यवसायी उत्पल पर्रिकर ने मार्च 2019 में अपने पिता की मृत्यु के तुरंत बाद राजनीति में आने की इच्छा व्यक्त की थी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.