ट्रेंडिंग

चिम्पांजी ने दौड़कर महिला को लगा लिया गले, शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इमोशनल पोस्ट

वीडियो में एक चिम्पांजी लंबे अरसे बाद जब एक परिचित महिला से मिलता है, तो उससे रहा नहीं जाता और वह उसे दौड़कर गले लगा लेता है. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़ा कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. अगर वाइल्डलाइफ की बात करें, तो चिम्पांजी से जुड़े वीडियो कंटेट सोशल मीडिया यूजर्स बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. क्योंकि इनकी हरकतें काफी हद तक इंसानों से मिलती जुलती हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर चिम्पांजी से जुड़ा कोई भी वीडियो शेयर होता है, तो वह फौरन वायरल भी हो जाता है. फिलहाल, चिम्पांजी का एक बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है, जो आपका दिन बनाने के लिए काफी है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी लगेगा कि जानवरों में भी इंसानों जैसे ही फीलिंग्स होती है. वीडियो में एक चिम्पांजी लंबे अरसे बाद जब एक परिचित महिला से मिलता है, तो उससे रहा नहीं जाता और वह उसे गले लगा लेता है. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोगों ने एक चिम्पांजी को पकड़ा हुआ है. जब वे चिम्पांजी को छोड़ देते हैं, तो वह भागते-दौड़ते हुए तेजी से एक महिला पर कूदकर उसे गले लगा लेता है. ये नजारा देखने के बाद कई यूजर्स इमोशनल हो गए. बता दें कि ये चिम्पांजी इस महिला को जानता था. लंबे समय तक दूर रहने के बाद जैसे ही वह महिला से मिलता है, तो उससे रहा नहीं जाता और वह दौड़कर उससे लिपट जाता है.

और चिम्पांजी ने यूं महिला को लगाया गले

चिम्पांजी और महिला का ये बेहद क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘दिल को छू लेने वाला मिलन!’ इसके साथ ही एडमिन ने जानकारी देते हुए बताया है कि किसी चिम्पांजी को एएसएल (अमेरिकन साइन लैंग्वेज) जैसी मानवीय भाषाएं सिखाई जा सकती हैं. वाशो नाम की एक मादा चिम्पांजी 240 से अधिक साइन लैंग्वेज जानती थी.

इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, वीडियो देखने के बाद ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं. कुछ लोगों को यह अनकंडिशनल लव लगा, तो कुछ इसे देखने के बाद इमोशनल हो गए हैं. लोगों का कहना है कि चिम्पांजी को गले लगाते देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.