शादी के बाद मौनी ने अपने मेहमानों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में मौनी के करीबी दोस्तों ने शिरकत की।

टीवी से बॉलीवुड में छलांग लगाने वालीं एक्ट्रेस मौनी ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर ने गोवा में शादी कर ली है। शादी के बाद मौनी रॉय अलग अवतार में नजर आईं, दरअसल, शादी के बाद मौनी ने अपने मेहमानों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में मौनी के करीबी दोस्तों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की तमाम फोटोज इस वक्त वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी ये पूल पार्टी वाली तस्वीरं भी शामिल हैं. मौनी रॉय इस पार्टी में ग्रीन कलर की लॉन्ग ट्रेस में नजर आईं. मौनी रॉय औऱ मंदिका बेदी की साथ में कई फोटोज आई हैं.
मंदिरा बेदी ने शेयर कीं तस्वीरें
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया से भी शेयर की हैं. तस्वीरों में मंदिरा मौनी और बाकी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं. फोटोज में नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय औऱ मंदिरा पोज देती हुई दिखाई दी हैं। एक तस्वीर में वे रोहन अय्यर, अनु सोरू और वैनेसा के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को मंदिरा ने हैशटैग पूल पार्टी के साथ शेयर किया है।बता दें, सूरज नांबियार और मौनी रॉय की प्री-वेडिंग की तस्वीरों से लेकर साउथ इंडियन और बंगाली रीति रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. मौनी की संगीत सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज भी फैंस को खूब पसंद आईं. मौनी की एक वीडियो संगीत के टाइम की आई है, जिसमें वह अपने पति सूरज नांबियार के साथ डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में सूरज साउथ इंडियन सॉन्ग राउडी बेबी पर जमकर थिरकते दिखे.