ऑटो

Mahindra की 4 दमदार गाड़ियां इस साल करेगी एन्ट्री

Mahindra e-KUV100

2022 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने के बाद से इस एसयूवी का ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra e-KUV100 के 2022 की शुरुआत में सड़कों पर उतरने की सूचना है। हालांकि, इसकी लॉन्च टाइमलाइन पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि ekuv इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से कम होने का अनुमान है, जिसके चलते यह देश में सबसे किफायती ईवी हो सकती है।

Mahindra Bolero

आपको बता दें कि Mahindra Bolero को इस साल के मिड तक लॉन्च किया जा सकता है, इस बार यह SUV नए मोनोटोन और डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ पेश होगी। इसे कॉन्ट्रास्ट ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट के साथ नया रेड कलर मिल सकता है। बता दें वर्तमान में बोलेरो मॉडल लाइनअप मिस्ट सिल्वर, लेकसाइड ब्राउन और डायमंड व्हाइट पेंट स्कीम से लैस है। हालांकि नए मॉडल के डिजाइन और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Mahindra XUV300

अगर रिपोर्ट्स की माने तो घरेलू वाहन निर्माता अपनी लोकप्रिय XUV300 कॉम्पैक्ट SUV को मिड-लाइफ अपडेट देगा। यह मॉडल अधिक शक्तिशाली इंजन के साथ नए डिजाइन से लैस होगा। नई 2022 Mahindra XUV300 को 1.2L T-GDI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो 230Nm के टॉर्क के साथ 130bhp की पॉवर देने में सक्षम है। इस इंजन के साथ यह कार अपने सेगमेंट की सबसे पॉवरफुल कार बन जाएगी।

Mahindra Scoprio

नई पीढ़ी की Mahindra Scoprio इस साल के अंत में शोरूम में दस्तक देगी। इंजन सेटअप के साथ इस कार के डिजाइन, डाइमेंशन और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे। मौजूदा वर्जन की तुलना में नया मॉडल अधिक शक्तिशाली होगा। वहीं इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर पर होंगे। अफवाह यह है कि एसयूवी के नए मॉडल का नाम ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो स्टिंग’ या ‘महिंद्रा स्कॉर्पियोएन’ हो सकता है।

ये भी पढ़े: Electric Car: भारत में कम कीमत के साथ लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक कार

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.