आज की ताजा खबर काम की बात

बजट 2022: हलवे के बदले मिठाई, मोदी सरकार ने बदली एक और बजट की परंपरा!

केंद्रीय बजट 2022-23: केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर भी उपलब्ध है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बजट दस्तावेज केंद्रीय बजट वेब पोर्टल पर आम जनता द्वारा डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होंगे।

बजट 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी, जो कि पेपरलेस फॉर्म में होगा। इस बार बजट प्रोसेस की सालों पुरानी परंपरा टूट गई है।

हलवा नहीं, मिठाई से हुई शुरुआत
इस बार पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ है, बल्कि कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिठाई दी गई है। मालूम हो कि हर साल बजट की प्रिंटिंग शुरू होने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन होता था, जो इस बार नहीं हो सका।

गोपनीयता बनाए रखने के लिए
बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बजट बनाने में शामिल अधिकारियों का ‘लॉक-इन’ होता है। केंद्रीय बजट की प्रेजेंटेशन तक वे नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश करने के बाद ही ये अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रियजनों से मिलते हैं।

केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी
इससे पहले केंद्रीय बजट 2021-22 के दौरान भी निर्मला सीतारमण ने सालों पुरानी परंपरा का पालन न करते हुए पहली बार पेपरलेस रूप में बजट पेश किया था। संसद सदस्यों (सांसदों) और आम जनता के लिए एक ‘केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप’ भी लॉन्च की गई थी।

1 फरवरी 2022 को भी संसद में बजट पेश होने के बाद केंद्रीय बजट 2022-23 मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा। मोबाइल ऐप में पूरी बजट स्पीच, डिमांड फॉर ग्रांट, वित्त विधेयक आदि सहित 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज उपलब्ध हैं। यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.