ऑमिक्रॉन कोविड -19 क्रिकेट खेल

न्यूजीलैंड में बदला टीम इंडिया का शेड्यूल, कोरोना के खतरे के चलते लेना पड़ा एक्शन!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 50 ओवर वर्ल्ड कप से पहले पांच वनडे और एक टी20 मुकाबला खेलना है.

कोविड-19 संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार (27 जनवरी) को भारतीय महिला टीम के खिलाफ आगामी छह मैचों को क्वींसटाउन में करने की घोषणा की. भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड में ही है और उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अब क्वींसटाउन के जॉन डेविस ओवल में खेलने होंगे जो नौ फरवरी से शुरू होंगे. इस संशोधित कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की.

यह सीरीज मार्च-अप्रैल में होने वाले विश्व कप से पहले भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी. यह द्विपक्षीय श्रृंखला पहले नेपियर में मैक्लीन पार्क में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से शुरू होनी थी, फिर दो दिन बाद पहला वनडे भी इसी स्थल पर खेला जाना था. नेल्सन में सैक्सटन ओवल में दूसरा और तीसरा (14 और 16 फरवरी को) वनडे खेला जाना था जबकि अंतिम दो वनडे क्वींसटाउन में (22 और 24 फरवरी को) खेले जाने थे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा घोषित कार्यक्रम में अन्य बदलावों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम अपने पूरे दौरे के दौरान क्राइस्टचर्च में ही रहेगी. वह अपने दोनों टेस्ट मैच हेगले ओवल में ही खेलेगी जबकि पहले उसे दूसरा मैच वेलिंगटन में खेलना था. इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में टीम का ऐलान किया है.

ऑस्ट्रेलिया और नेदरलैंड्स से सीरीज में भी बदलाव

न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के तीन टी20 मैचों की मेजबानी नेपियर (उपलब्धता पर निर्भर) करेगा जबकि नेदरलैंड्स की पुरुष टीम का दौरा माउंट मोन्गनुई (एक टी20 और एक वनडे) और हैमिल्टन (दो वनडे) में होगा. सभी मैचों को पूर्व निर्धारित तारीख में ही रखा गया है. स्थलों में बदलाव यात्रा को कम करने और कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को कम के मकसद से किया गया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा कोरोना से जुड़े अपडेट्स के चलते टल गया था.

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 के हॉटस्पाट से बचने के लिये ही ये उपाय किये गये हैं जिसमें यात्रा को कम करना, रहने के लिये जगह बदलने को कम करना तथा सुरक्षित माहौल में काम करना शामिल है

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.