दिल्लीवलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए सरकरा यह तिरंगे दिल्लीभर में लगवा रही है. वर्तमान में दिल्ली में नई दिल्ली, कालकाजी, पटपड़गंड, शकूरबस्ती विधानसभा समेत कुल पांच जगहों पर तिरंगा झंडा पहले ही लगाए जा चुके हैं.

दिल्ली सरकार गुरूवार को राजधानी में 75 अलग-अलग स्थानों पर 115 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगायेगी. इस की जानकारी दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्विट कर दी. सत्येंद्र जैन ने कहा कि, ‘इस कदम से देश के नागरिकों में देशभक्ति और गर्व की भावना पैदा करने में मदद मिलेगी’. अगस्त तक दिल्ली के अलग-अलग इलाके में कई जगह और झंडे लगाएं जाएंगे. दिल्लीवलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए सरकरा यह तिरंगे दिल्लीभर में लगवा रही है. वर्तमान में दिल्ली में नई दिल्ली, कालकाजी, पटपड़गंड, शकूरबस्ती विधानसभा समेत कुल पांच जगहों पर तिरंगा झंडा पहले ही लगाए जा चुके हैं. अब 27 जनवरी को 75 और तिरंगे दिल्ली के अलग-अलग इलाके में लहराएं जाएंगे.
दिल्ली में लगाए जाएंगे 75 जगहों पर तिरंगा झंडा
सरकारी कार्यालयों में लगेंगी भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषणा करते हुए कहा है कि सरकारी कार्यालयों में अब नेताओं की फोटो नहीं लगेगी. सीएम की भी फोटो नहीं लगेगी. कार्यालयों में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई जाएगी. उसके अगले ही दिन से इस बात पर अमल होता हुआ भी दिखाई देने लगा है.
इन जगहों पर लगाया जायेगे तिरंगा
दिल्ली पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट ने झंडे की स्थापना के लिए 611 जगहों को चिन्हित किया है. जिनमें स्कूल, सरकारी कार्यालय, बस डिपो, अस्पताल, पार्क, न्यायलय और स्थानीय विधायकों के दफ्तर शामिल हैं.
दिल्ली सरकार देश भक्ति बजट में करेगी इजाफा
2021-22 के बजट में दिल्ली सरकार ने शहर में 500 जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव रखा है. इससे पहले 15 अगस्त को भी तिरंगा लगाया गया था. वहीं आज 75 झंडे लगाये जायेंगे. इसके लिए दिल्ली सरकार ने शुरुआत में 35 मीटर ऊंचे झंडे लगाने की योजन बनाई थी. जिसके लिए दिल्ली सरकार ने देश भक्ति बजट के रूप में 45 करोड़ रूपये आवंटित किये थे. बाद इसमें सशोधन कर इसे 84 करोड़ कर दिया गया. दिल्ली के अधिकारीयों का कहना है कि अब यह खर्च 104.4 करोड़ रूपये होने का अनुमान है.