#कोरोना अपडेट ऑमिक्रॉन केंद्र शासित प्रदेश कोविड -19 दिल्ली

क्या होगा डीडीएमए का फैसला? क्या दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू और शादी-समारोह में कितनी ढील

दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ऑड ईवन-वीकेंड कर्फ्यू हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा था लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। जिसके बाद व्यापारियों की तरफ से भी इन पाबंदियों को हटाने का दबाव लगातार बनाया जा रहा है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आज को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। बाजारों में ऑड ईवन सिस्टम और वीकेंड कर्फ्यू हटाए जाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। दिल्ली सरकार के साथ-साथ विपक्ष भी इस मांग पर सहमति जता रहा है, ऐसे में संकेत यही मिल रही है कि डीडीएमए में ऑड ईवन और वीकेंड कर्फ्यू हटाने पर रजामंदी हो सकती है। वहीं अब दिल्ली के स्कूलों को खोलने की मांग भी सामने आ रही है।

उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि डीडीएमए की बैठक में स्कूल खोले जाने का मुद्दा उठाया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि स्कूल खोलने के बारे में भी कोई फैसला हो सकता है। साथ ही शादी- ब्याह के आयोजनों को लेकर भी लगाई गई पाबंदियों में कुछ ढील देने पर विचार होने की उम्मीद है।

ऑड ईवन और वीकेंड कर्फ्यू की पाबंदी हट सकती है
दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ऑड ईवन-वीकेंड कर्फ्यू हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा था लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। जिसके बाद व्यापारियों की तरफ से भी इन पाबंदियों को हटाने का दबाव लगातार बनाया जा रहा है। सभी पक्ष इन पाबंदियों को हटाने की बात कह रहे हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि डीडीएमए ऑड ईवन- वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के बारे में फैसला लें। तीन हफ्ते से वीकेंड कर्फ्यू लागू है। शनिवार और रविवार को एक तरह से लॉकडाउन रहता है। जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुलती हैं।

फरवरी के पहले हफ्ते में 9-12 क्लास के खुलेंगे स्कूल
अगर डीडीएमए की मंजूरी मिल जाती है तो फिर फरवरी के पहले हफ्ते से सीनियर क्लासेज के स्टूडेंट्स स्कूल जा सकते हैं। सबसे पहले 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोले जाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से दूसरी क्लासेज के लिए भी स्कूल खोले जाने पर फैसला होगा। दिल्ली में पहले कोविड और फिर प्रदूषण के कारण स्कूल- कॉलेज बंद करने पड़े थे।

शादी-समारोह के आयोजनों में भी कुछ ढील संभव
ग्रैप की शर्तों के तहत अभी शादी समारोह में केवल 20 लोगों के जाने की ही इजाजत है और शर्त यह है कि शादी या तो कोर्ट में हो या फिर घर पर ही छोटा समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें 20 से ज्यादा लोग न हो। बैंक्विट हॉल बंद है। डीडीएमए की बैठक में शादी समारोह के आयोजन के लिए पाबंदियों में ढील देने के बारे में भी चर्चा हो सकती है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.