होंडा ने अपनी ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 9,35,427 रुपये रखी है, जो एक्स शो रूम कीमत है. इस बाइक को कंपनी की एक्सक्लूसिव शो रूम बिगविंग से बुक किया जा सकता है.

भारतीय टू व्हीलर सेगमेंट में एक और बाइक की बिक्री शुरू हो गई है. इसका नाम न्यू 2022 होंडा सीबीआर 650आर मोटरसाइकिल है. यह मोटर साइकिल भारत में सीकेडी रूट के जरिए आती है.होंडा ने अपनी ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 9,35,427 रुपये रखी है, जो एक्स शो रूम कीमत है. इस बाइक को कंपनी की एक्सक्लूसिव शो रूम बिगविंग से बुक किया जा सकता है. कंपनी ने इस बाइक को दो कलर वेरियंट में उतारा है, जो मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक और ग्रांड प्रिक्स रेड कलर में उपलब्ध है. 2022 सीबीआर 650 आर नए ओरेंज हाईलाइट्स (मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर) और नए स्पोर्टी ग्राफिक्स (ग्रांड प्रिक्स रेड कलर के साथ) में आता है. इस मोटरसाइकिल में 649cc, DOHC 16-वॉल्व का इंजन मिलता है. यह इंजन 12000 आरपीएम पर 64KW की पावर और 8500 आरपीएमं पर 57.5 एनएम की टॉर्क पैदा कर सकता है.2022 CBR650R बाइक को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ उतारा है, यह बाइक मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक और ग्रांड प्रिक्स रेड कलर में उपलब्ध है. 2022 CBR650R बाइक को गुरूग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बैंगलुरू (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोची (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) में बिगविंग टॉपलाइन शोरूम पर जाकर बुक किया जा सकता है.