बॉलीवुड मनोरंजन

स्ट्रैपलेस ब्रालेट पहनकर ‘गहराइयां’ का प्रमोशन करने पहुंचीं अनन्या पांडे!!

अनन्या पांडे के स्टनिंग फैशन सेंस के बारे में जितनी तारीफ की जाए कम है. अनन्या अपनी शानदार एक्टिंग के साथ फैंस को अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी खूब इंप्रेस कर रही हैं. गहराइयां के प्रमोशन के लिए अनन्या एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक कैरी कर रही हैं.

अनन्या को हाल ही में मुंबई में अपने को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्पॉट किया गया. अनन्या अपने दोनों को-स्टार्स संग गहराइयां के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं. दीपिका पादुकोण जैसी स्टाइल डीवा के साथ होने के बावजूद इवेंट की पूरी लाइमलाइट अनन्या ने अपने लुक्स से लूट ली.

अनन्या ने इवेंट में ब्राउन सेक्सी ब्रालेट और प्लाजो स्टाइल पैंट पहनी थी. अनन्या ने अपने आउटफिट के साथ ट्रेंडी नेकपीस भी कैरी किया. मिडिल पार्टेड ओपन हेयर और लाइट मेकअप में अनन्या ग्लैमरस डॉल लग रही हैं.

अनन्या का ये लुक किसी फैशन डीवा से कम नहीं है. लेकिन मुंबई के मौसम के सामने उनका फैशनेबल लुक फ्लॉप होता हुआ नजर आया. दरअसल, अनन्या पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी इतनी तेज ठंडी हवा चलने लगी और अनन्या ठंड से कांपने लगीं. अनन्या को सर्दी से कांपता देखकर एक रियल लाइफ हीरो की तरह उनके रील लाइफ हीरो सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनकी मदद की. सिद्धांत ने अपना ब्लेजर उतारकर अनन्या को पहना दिया, ताकि वो ठंड से बच सकें.

ठंडे मौसम में स्ट्रैपलेस ब्रालेट पहनने पर यूजर्स अनन्या को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- घर से निकलने से पहले मौसम नहीं देख सकती थीं? एक दूसरे यूजर ने लिखा- कपड़े नहीं थे क्या ठंड में पहनने के लिए? एक और यूजर ने लिखा- मौसम अगर ठंडा था तो फैशन के नाम पर ये पहनने की क्या जरूरत थी. एक और यूजर ने लिखा- ऐसे कपड़े क्यों पहने इतनी ठंड में.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.