टीवी मनोरंजन

प्यार में मिली हार, तो बौखलाई आरोही, अक्षू को कोसते-कोसते खुद मौत के मुंह में जा गिरी!

शादी का जोड़ा आरोही पहने खड़ी है और अक्षरा-अभि मंदिर में अग्नि के सामने सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं? इस सिचुएशन को देख कर ‘ये रिश्ता’ फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं क्योंकि सब अक्षरा औऱ अभि को साथ देखना चाहते हैं.

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’की कहानी इस वक्त नया मोड़ ले चुकी है. वहीं फैंस इस शो को देख कर खूब एंजॉय कर रहे हैं, क्योंकि अक्षरा ने फाइनली अभिमन्यु के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है वो भी गोयंका और बिरला परिवार के सामने. ऐसे में आरोही देख कर हैरान रह गई है कि ये हो क्या रहा है? शादी का जोड़ा आरोही पहने खड़ी है और अक्षरा-अभि मंदिर में अग्नि के सामने सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं? इस सिचुएशन को देख कर ‘ये रिश्ता’ फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं क्योंकि सब अक्षरा औऱ अभि को साथ देखना चाहते हैं. फैंस सोशल मीडिया पर आरोही और उसकी मंशा को लेकर तरह तरह से चुटकियां ले रहे हैं और उसका खूब मजाक बना रहे हैं.

कहानी में अब तक क्या हुआ

आरोही को जब खबर होती है तो वह गोयंका और बिरला परिवार के सामने बहुत तांडव मचाती है. वह आनन-फानन में उसी मंदिर में जाती है जहां अभि-अक्षू मौजूद होते हैं, पीछे पीछे दोनों परिवार आरोही को फॉलो करते हैं. मंदिर में पहुंचते ही सभी को शॉक लगता है. अक्षरा अभि के साथ अग्नि के सामने खड़ी होती है. तभी आरोही बेकाबू हो जाती है और अक्षरा पर टूट पड़ती है. अक्षरा गिल्ट में खड़ी रहती है. जब आरोही अक्षरा को बुरा भला करती है तो अभि कंट्रोल नहीं कर पाता और आरोही को चुप होने के लिए कहता है. आरोही तब भी नहीं मानती तो अभि पूछता है कि आखिर उसने कब कहा कि वह आरोही से प्यार करता है. अब सबके सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है.

भाई कायरव भी समझाता है, पर आरोही सुनने को नहीं होती तैयार

आरोही बेहद गुस्से में होती है औऱ वह अक्षू और अभि पर बरसने लगती है. जब आरोही की सच्चाई सामने आती है तो वह अपने बचाव में अभि के पिता को कहने लगती है कि आप भी तो अपने हॉस्पिटल के पीआर के लिए ये सब करते हैं. तभी कायरव गुस्से में आरोही को रोकता है कि वह कुछ भी बोले जा रही है इसके बाद आरोही कायरव पर भी बिफरना शुरू कर देती है. आरोही का डिग्री वाला सच सबके सामने आ गया है ऐसे में वह शर्मिंदा होने के बजाय तेवर दिखाने लगती है.

अब आगे क्या होगा?

अब शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को कोसते हुए आरोही वहां से जाने लगेगी तभी वह मंदिर की सीढ़ियों से गिर पड़ेगी. फिर भी अक्षू सबसे पहले उसे बचाने के लिए आगे दौड़ती दिखेगी. अब आरोही मौत के मुंह में जा गिरेगी या कहानी में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है ये तो शो देखने पर पता चलेगा. आरोही के इस बर्ताव को देख कर फैंस खूब चुटकी ले रहे हैं.

इस प्रोमो को देख कर कुछ लोग कह रहे हैं- मैडम का अवतार इवेल वाला, तो किसी ने कहा- आरोही पगला गई है, अब किसी को नहीं छोड़ेगी. तो कोई बोला- अक्षू-अभि को देख कर तकलीफ, पगला गई आरू.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.