काम की बात टेक्नोलॉजी

व्हाट्सएप में आ रहा है यह सिक्योरिटी फीचर, अब पहले से सुरक्षित होगा व्हाट्सएप!

डेस्कटॉप एप के लिए व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर आने वाला है। इसके अलावा नए अपडेट के बाद यूजर्स वॉयस कॉल के दौरान बैकग्राउंड वॉलपेपर को भी बदल सकेंगे।

व्हाट्सएप दो नए फीचर पर काम कर रहा है जिनमें से एक सिक्योरिटी फीचर है और दूसरा वॉयस कॉल के लिए वॉलपेपर है। रिपोर्ट के मुताबिक डेस्कटॉप एप के लिए व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर आने वाला है। इसके अलावा नए अपडेट के बाद यूजर्स वॉयस कॉल के दौरान बैकग्राउंड वॉलपेपर को भी बदल सकेंगे।

व्हाट्सएप के नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए अपडेट के बाद डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने से पहले टू स्टेप वेरिफिकेशन होगा जिसके लिए एक पिन की जरूरत होगी, हालांकि यूजर के पास पिन को इनबेल और डिसेबल करने का विकल्प मिलेगा।

नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है। जल्द ही इसे सभी डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। फिलहाल वॉयस कॉलिंग के दौरान यूजर्स को डिफॉल्ट वॉलपेपर नजर आता है। सीधे शब्दों में कहें तो जल्द ही आपको व्हाट्सएप पर कॉलिंग के दौरान वॉलपेपर को कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा।

कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर वॉयस रिकॉर्डिंग को पॉज करने का फीचर देखा गया है। यह फीचर पहले डेस्कटॉप यूजर्स के लिए आएगा। कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज का प्री-व्यू फीचर जारी किया है।

व्हाट्सएप के इस नए फीचर की टेस्टिंग आईओएस एप पर हो रही है। उम्मीद है कि भविष्य में इसे एंड्रॉयड के लिए भी जारी किया जाएगा। नए प्ले-पॉज बटन को डेस्कटॉप के बीटा वर्जन पर देखा गया है। इस बटन की मदद से यूजर्स किसी वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करके उसे देख सकेंगे और फिर आगे की रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.