केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

जानें, दिल्ली में कब तक रहेगी बारिश के साथ ठंडी हवाएं

दिल्ली में जारी ठंड के प्रकोप के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यानि आज कहा कि 26 जनवरी के बाद दिल्ली में शीत लहर तेज हो जाएगी। हालांकि अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 2 फरवरी तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक, आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अब दो फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ आगे पूर्व की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 26 जनवरी के बाद दिल्ली में शीत लहर तेज होगी।

बता दें कि दिल्ली में इस साल जनवरी महीने में बारिश जमकर बरसे हैं। इस महीने अब तक 88.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 122 साल बाद जनवरी में हुई यह सबसे अधिक बारिश है। इसकी वजह एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। सफदरजंग वेधशाला में आर्द्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया। इस वेधशाला के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है।

पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड वेधशाला में पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है।  मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर सर्द स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के फरिदाबाद में एक्यूआई 198 और गुरुग्राम में 176 दर्ज किया गया है जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 255, ग्रेटर नोएडा में 233 और नोएडा में एक्यूआई 272 दर्ज किया गया है जो खराब श्रेणी में आता है। 

ये भी पढ़े: लखनऊ: इनकम टैक्सो के ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 करोड़ कैश बरामद

Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.