कुछ चीजों में करंट नहीं होने के बावूजद जब हम उन्हें छूते हैं तो हमें करंट लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये कैसे होता है? किसी चीज को छूने पर हमें करंट क्यों लगता है ये जानना बड़ा ही दिलचस्प है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

दरअसल हमारा शरीर बेहद रोचक है और कभी-कभी हमें कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जिनके बारे में शायद पहले हमें पता ही नहीं था कि शरीर ऐसा कुछ भी कर सकता है। उदाहरण के तौर पर सिर्फ सर्दियों में ही मुंह से भाप क्यों निकलती है या फिर किसी को छूने पर एकदम से हमें करंट क्यों लगता है। ऐसा कितनी बार हुआ होगा कि आपको किसी और को छूने पर या फिर किसी चीज़ को छूने पर करंट लगा हो या फिर स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी की वजह से बाल खड़े हो गए हों। ऐसा हम सभी के साथ कभी ना कभी हुआ होगा।
तो आपको बता दें कि सबसे ज्यादा करंट तब लगता है जब मौसम बदलता है और ऐसा सर्दी के मौसम में होता है। दरअसल, यहां भी वही मुंह से भाप निकलने वाला लॉजिक होता है। हवा में नमी खत्म होने के कारण इंसानी शरीर से इलेक्ट्रॉन निकलते हैं। ये शरीर में पैदा होते हैं और क्योंकि मौसम ठंडा होता है और इलेक्ट्रॉन नेगेटिव या पॉजिटिव दोनों हो सकते हैं, ऐसे में अगर हम किसी अपोजिट इलेक्ट्रॉन वाले के हाथ से हाथ मिलाते हैं तो हमें करंट लगता है।
ऐसा कई बार कुछ चीज़ों को छूने से भी हो सकता है। जैसे आप स्वेटर आदि उतारते हैं तो इलेक्ट्रिसिटी पैदा होती है और हमारे बालों में भी ये दिखती है। यहां आपको एक चीज़ समझने की जरूरत है कि जो इलेक्ट्रॉन हमारे शरीर में पैदा होते हैं वो अधिकतर निगेटिव होते हैं, लेकिन ऐसा हो सकता है कि सामने वाले के शरीर में ऐसा कुछ ना हो और पॉजिटिव चार्ज (मैग्नेटिक एनर्जी) हो और इसलिए कई बार बहुत जोर से दो लोगों को करंट लगता है।
ये भी पढ़े: जानिए, नेक्स्जू बजिंगा इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत और स्पेसिफिकेशन