दुनिया

अल-हसाका की जेल पर ISIS का आतंकी हमला, 136 की मौत

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों और कुर्द फोर्सेस के बीच सीरिया में लगातार चार दिन से जारी खूनी संघर्ष में रविवार तक 136 लोगों की मौत होने की खबर है. आतंकियों और कुर्द फोर्सेस के बीच इस संघर्ष की शुरुआत गुरुवार को हुई थी. अपने साथियों को छुड़ाने के लिए ISIS के 100 से ज्यादा आतंकियों ने सीरिया के अल-हसाका शहर की घवेरन जेल पर हमला कर दिया.

इसके बाद जवाबी हमला करते हुए कुर्द फोर्सेस ने इनके खिलाफ मोर्चा संभाल लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस खूनी संघर्ष ISIS के 84 आतंकी और 45 कुर्द लड़ाके मारे गए हैं. वहीं 7 आम नागरिक भी जान गंवाने वालों में शामिल हैं.

कई दिनों से जारी खूनी संघर्ष को लेकर दुनिया भर के मानव अधिकार और शांति पसंद संगठनों की चिंता बढ गई है. यूनिसेफ ने रविवार को हिरासत में लिए गए 850 नाबालिगों की सुरक्षा की मांग की है. वहीं ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि ISIS आतंकियों ने घवेरन जेल पर हमला कर अपने कई साथियों को छुड़ा लिया.

आतंकियों ने बहुत सारे हथियार भी लूट लिए. दुनिया के इस हिस्से में जारी आतंकी घटनाओं के जानकारों की माने तो इस्लामिक स्टेट एक बार फिर से सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है. हाल के महीनों में इस कुख्यात आतंकी संगठन से जुड़े कई ‘स्लीपर सेल’ भी एक्टिव हो चुके हैं.

वहीं सीरिया में एक बार फिर हालात बदतर होने की कगार पर हैं. ISIS ने साल 2011 के आसपास सीरिया में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की शुरुआत की थी. इसके बाद हजारों लोगों की बर्बर तरीके से जान ली. अमेरिकी सुरक्षा बलों ने लगभग तीन साल पहले जबाबी कार्रवाई की और आतंकियों के पांव सीरिया से उखड़ने लगे थे.
 
कुर्द सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज की ओर से रविवार को दिए गए बयान के मुताबिक घवेरन जेल के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है. ISIS के आतंकी अब ज्यादा देर तक बच नहीं पाएंगे. कुर्द अधिकारियों ने कहा कि इस शहर की अलग-अलग जेल में 50 से ज्यादा देशों के आतंकियों और अपराधियों को रखा गया है. इनमें इस्लामिक स्टेट के 12 हजार से ज्यादा आतंकी शामिल हैं. ISIS के आतंकियों के हमले से पहले ही जेल के अंदर से भी उत्पात शुरू हो गया था. इस उपद्रव में भी जेल के कुछ कैदी मारे गए थे.

ये भी पढ़े: पढ़े, कोरोना के तीसरी लहर का अंत कब होगा

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.