टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

बिग बॉस 15 में सलमान खान के बुलावे पर आए मिथुन चक्रवर्ती !

बिग बॉस के एक प्रोमो में सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती आपस में खूब मस्ती मजाक करते दिखते हैं. सलमान मिथुन दादा की खूब टांग खींचते हैं वहीं मिथुन दा उनसे शिकायत करते नजर आते हैं

सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस शो की जान हैं. हर ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान फैंस को नए गेस्ट से मिलाते हैं. ऐसे में इस बार सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती को बिग बॉस 15 में बुलाया है. इसी के साथ ही शो से एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती आपस में खूब मस्ती मजाक करते दिखते हैं. सलमान मिथुन दादा की खूब टांग खींचते हैं वहीं मिथुन दा उनसे शिकायत करते नजर आते हैं. वीडियो में दिखाई देता है कि सलमान खान मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत करते हैं, शो में मिथुन ‘हुनरबाज’ रिएलिटी शो का प्रोमोशन करने आए होते हैं.

जब मिथुन चक्रवर्ती की टांग खिंचाई करने लगे सलमान खान

इस बीच सलमान खान कहते हैं-मिथुन दा (मिथुन चक्रवर्ती) ये आपके लिए है. सलमान खान मिथुन की स्टाइल में डांस करके दिखाते हैं. सलमान खान ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ गाने पर थिरकते हैं तभी मिथुन स्टेज पर आ जाते हैं और दोनों इस गाने पर परफॉर्म करते हैं, इसके बाद सलमान औऱ मिथुन ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’ गाने पर भी डांस करते हैं. इसके बाद सलमान खान कहते हैं- ‘ईस्ट या वेस्ट मिथुन दा इस द बेस्ट, कोई शक?’ ये सुनते ही मिथुन चक्रवर्ती हंसने लगते हैं. सलमान फिर एक डायलॉग मारते हैं- भागने में घोड़ा और मारने में हथौड़ा. ये बोलते ही जब सलमान हंसते हैं तो मिथुन कहते हैं- ‘इसलिए तूने मुझे बुलाया?’

सलमान से मिथुन दा की अच्छी दोस्ती

बता दें, सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती दोस्तों जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने सलमान खान की ‘वीर’ में भी काम किया था. उस फिल्म में भी मिथुन चक्रवर्ती और सलमान का बॉन्ड फैंस को देखने को मिला था. वहीं फिल्म लकी में भी मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे. मिथुन चक्रवर्ती अब हुनरबाज रिएलिटी शो पर नजर आ रहे हैं. इस शो में वह जज की भूमिका निभा रहे हैं. हुनरबाज शो में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा परिणीति चोपड़ा और करण जौहर भी उनके साथ शो होस्ट करेंगे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.