काम की बात

1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, पढ़ें कितना मिलेगा रिटर्न

बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट जोखिम नहीं पसंद करने वाले लोगों के लिए निवेश के सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट में कई टेन्योर का विकल्प मिलता है.

बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट जोखिम नहीं पसंद करने वाले लोगों के लिए निवेश के सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट में कई टेन्योर का विकल्प मिलता है. एफडी की मैच्योरिटी सात दिन से लेकर दस साल के लिए हो सकती है. छोटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी की अवधि सात दिन से लेकर 12 महीने तक की होती है. सभी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं. इनमें आरबीआई द्वारा तय की गई दरों के हिसाब से बदलाव भी होता है. ब्याज दरें एफडी की अवधि के आधार पर भी अलग-अलग होती हैं. आइए जानते हैं कि किन बैंकों में एक साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है.

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक में एक साल की एफडी पर मौजूदा समय में 6 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. इसमें 10,000 रुपये का निवेश करने पर यह राशि एक साल बाद 10,613.64 रुपये हो जाती है.

आरबीएल बैंक

एक साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर वर्तमान में 6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इसमें 10,000 रुपये के निवेश पर एक साल पूरे होने के बाद, राशि 10,613.64 रुपये बन जाएगी.

डीसीबी बैंक

डीसीबी बैंक में एक साल की एफडी पर अभी 5.55 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. इसमें 10 हजार रुपये लगाने पर यह राशि एक साल बाद 10,566.66 रुपये हो जाती है.

बंधन बैंक

बंधन बैंक में एक साल की एफडी पर मौजूदा समय में 5.25 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. यह राशि एक साल बाद 10,535.43 रुपये हो जाती है.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

इस बैंक में एक साल की एफडी पर मौजूदा समय में 5.25 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. यह राशि एक साल की अवधि पूरी होने के बाद 10,535.43 रुपये हो जाती है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेस्ट एफडी ऑप्शन

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक साल की एफडी पर मौजूदा समय में 6.5 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. इसमें 10,000 रुपये का निवेश करने पर एक साल बाद राशि 10,666.02 रुपये हो जाती है.

आरबीएल बैंक

इस बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए एक साल की एफडी पर मौजूदा समय में 6.05 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. इसमें 10,000 रुपये के निवेश पर एक साल बाद आपका पैसा 10,666.02 रुपये हो जाता है.

डीसीबी बैंक

डीसीबी बैंक में एक साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.05 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इस पर 10,000 रुपये का निवेश करने पर एक साल की अवधि वाली एफडी पर 10618.86 रुपये मिलेंगे.

बंधन बैंक

इस बैंक में एक साल की एफडी पर वर्तमान में 6 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. इसमें 10,000 रुपये का निवेश करने पर एक साल बाद 10,613.64 रुपये मिलेंगे.

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इसमें 10,000 रुपये का निवेश करने पर एक साल बाद 10,587.52 रुपये हो जाते हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.