सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके फिल्मी सफर के महत्वपूर्ण पलों को एक वीडियों के जरिए फैंस के बीच पहुंचाया है. फैंस इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं.

सुशांत सिंह का आज 36वां बर्थडे है. वो आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके परिवार और प्रशंसक उनके इस खास दिन को बहुत ही प्यार से मना रहे हैं. आज के दिन वो अपने सुपरस्टार को याद कर रहे हैं. पिछले लगभग दो सालों से सुशांत के न्याय को लेकर मुहिम चला रही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्तिने अपने भाई के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट किया है. इस पोस्ट में इमोशनल नोट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भावुक हो गए हैं. उन्हें एक बार फिर सुशांत की याद सताने लगी है. वो फिर से सुशांत की जस्टिस के लिए हैशटैग चलाने लगे हैं. इस वीडियो में सुशांत की फिल्म ‘केदारनाथ’ का गाना है ओर सुशांत के फिल्मी सफर के छोटे-छोटे क्लिप्स एक साथ ऐड किए गए हैं.
श्वेता सिंह कीर्ति का इमोशनल पोस्ट
आज 21 जनवरी को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे उनका परिवार और उनके फैंस मना रहे हैं. उनकी बहन श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा है कि माय गॉड किया खूबसूरत कंपाइलेशन है. जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरे भाई हम तुम्हारे सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. तुम्हारी लेगेसी आज भी जीवित है. प्रो टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद आपने बहुत अच्छा काम किया है. इसके साथ-साथ उन्होंने सुशांत डे नाम से एक हैशटैग भी चलाया है.
वीडियो में सुशांत के जीवन के महत्वपूर्ण पल हैं शामिल
सुशांत के लिए बनाए इस वीडियो को देखकर उनके फैंस बहुत भावुक हो रहे हैं. ये वीडियो है ही ऐसा. इस वीडियो में सुशांत के जीवन के खास पलों को समेटा गया है. ये वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सुशांत के फैंस के लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं. इस वीडियो पोस्ट को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं. और 2300 से अधिक कमेंट्स भी आ गए हैं.
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही उनकी बहन लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके न्याय के लिए गुहार लगा रही थीं. आज उनके बर्थडे के दिन भी फिर सीक बार ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड करने लगे हैं. उनके लिए एक बार फिर उनके फैंस इमोशनल पोस्ट लिखने लगे हैं. आज को उनके प्रशंसक सुशांत ‘डे ‘के नाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं.