पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 34 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस मौके पर पंजाब बीजेपी इनचार्ज दुष्यंत गौतम केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीजेपी नेता तरुण चुग मौजूद रहे. पंजाब में इस बार बीजेपी का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के साथ संयुक्त गठबंधन है.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और सिखों को 13 टिकट दिए गए हैं. इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस हैं. वहीं, बीजेपी इनचार्ज दुष्यंत गौतम ने कहा, बीजेपी चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है.
पंजाब में नश और भ्रष्टाचार की समस्या जस से तस
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गौतम ने कहा, पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है. पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं. पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है. उन्होंने कहा, पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं. उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है. इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं.
दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा. 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है.