जंगल सफारी के दौरान खुली गाड़ी में बब्बर शेर घुस आता है. इसके बाद लोगों का क्या हाल होता है, वो आप खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख लीजिए.

आपने किसी न किसी हॉलीवुड फिल्म में जरूर देखा होगा कि सफारी पार्क में खुली गाड़ी में घूमने के दौरान खूंखार जानवर इंसानों पर हमला कर देता है. हालांकि, हम सभी जानते हैं कि यह महज एक फिल्म का हिस्सा है और इसमें कहीं से कोई भी सच्चाई नहीं है. लेकिन फिर भी उस सीन को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अब जरा सोचिए कि अगर सच में किसी के साथ ऐसा घट जाए, तो फिर क्या होगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें जंगल सफारी के दौरान खुली गाड़ी में बब्बर शेर घुस आते हैं. इसके बाद लोगों का क्या हाल होता है, वो आप खुद ही इस वीडियो में देख लीजिए.
ये वीडियो महज 31 सेकंड का है, लेकिन गाड़ी में मौजूद टूरिस्ट्स का हाल कैसा रहा होगा इसका अंदाजा आप बखूबी लगा सकते हैं. वीडियो की शुरुआत में गाड़ी के ड्राइवर हंसते हुए नजर आते हैं. लेकिन अगले ही पल आपको ड्राइवर के ठीक पीछे एक शेरनी पेड़ पर बैठी हुई दिखाई देगी. मजेदार बात है कि शेरनी ड्राइवर पर हमला भी नहीं कर रही है. इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वो और भी चौंका देने वाला है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बब्बर शेर गाड़ी में ही घुस आता है. जबकि कुछ लोग उसे गाड़ी में बैठी एक महिला टूरिस्ट को वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं.
एक दिन पहले अपलोड हुए इस वीडियो को 8700 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, ढेरों यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि शेरों ने इंसानों पर हमला क्यों नहीं किया. वहीं, कई यूजर्स ने मजाकिया लहजे में भी रिएक्ट किया है.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मुझे इस बात से काफी हैरानी हो रही है कि शेरों ने इंसानों पर हमला क्यों नहीं किया.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अगर मैं वहां होता, तो मेरी हालत ही खराब हो जाती.’