क्रिकेट खेल

न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों ने 1 घंटे 39 मिनट में किया T20 मैच खत्म!

न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाज आए और मैच जिताकर गए. दोनों को आउट करना गेंदबाजों के लिए दिल्ली दूर के समान दिखा. नतीजा ये हुआ कि 20 ओवर का टारगेट 15वें ओवर में कदम रखते ही चेज हो गया.

मैदान भी न्यूजीलैंड का, खिलाड़ी भी न्यूजीलैंड के, और खेल यानी कि T20 लीग  भी न्यूजीलैंड की. हम बात कर रहे हैं सुपर स्मैश लीग की, जहां सिर्फ 1 घंटे 39 मिनट में दो कीवी बल्लेबाजों- टॉम ब्लंडेल और माइकल ब्रेसवेल- ने ऐसा कहर बरपाया कि देखने वाले बस दांतों तले उंगलियां दबाकर रह गए. दोनों आए और मैच जिताकर गए. गेंदबाजों का धागा खोलते दिखे. दोनों को आउट करना गेंदबाजों के लिए दिल्ली दूर के समान दिखा. नतीजा ये हुआ कि 20 ओवर का टारगेट 15वें ओवर में कदम रखते ही चेज हो गया.

ये मुकाबला था ऑकलैंड बनाम वेलिंगटन के बीच, जिसमें वेलिंगटन ने ऑकलैंड को 35 गेंद पहले 8 विकेट से हराया. उसकी इस जीत के नायक दो बल्लेबाज बने, जिन्होंने अपने बल्ले से टीम की विजयी पताका फहराई. इनमें एक बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल तो दूसरे टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल रहे. इन दोनों ने कैसे लिखी टीम की जीत की शानदार स्क्रिप्ट, वो बताएंगे लेकिन उससे पहले पहले बैटिंग करने उतरी ऑकलैंड का हाल जान लीजिए.

ऑकलैंड की टीम 121 रन ही बना सकी

ऑकलैंड ने मैच में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 121 रन बनाए. ऑकलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 39 रन ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से निकले. उनके अलावा टीम के विकेटकीपर बेन हॉर्न 27 रन बनाकर टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे. वेलिंगटन के गेंदबाजों के आगे ऑकलैंड टीम के 2 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके. जबकि 5 के लिए दहाई के आंकड़े को छू पाना मुश्किल हो गया. वेलिंगटन की ओर से हमिश बेनेट टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इनके अलावा बेन सियर्स और लोगान वैन को 2-2 विकेट मिले.

14.1 ओवर में 122 रन का लक्ष्य हासिल

वेलिंगटन की टीम के सामने अब 122 रन का आसान लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 14.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. टीम के दोनों विकेट उसके ओपनर्स के गिरे. लेकिन इसके बाद माइकल ब्रेसवेल ने एक घंटे और टॉम ब्लंडेल ने 39 मिनट की अपनी बल्लेबाजी से टीम को मैच जिता दिया. दोनों बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 1 घंटे और 39 मिनट तक बैटिंग की और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. ब्रेसवेल ने अपनी इनिंग में 44 गेंदें खेली और उस पर 54 रन बनाए. जबकि ब्लंडेल ने 25 गेंदों पर ही 41 रन ठोक दिए. यानी टीम के कुल टारगेट में से 95 रन सिर्फ इन दो बल्लेबाजों के बल्ले से निकले.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.