बॉलीवुड मनोरंजन

18 साल बाद टूटा एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम और सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। बीते सोमवार ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया। धनुष ने लिखा कि उन्होंने और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है, अब हम खुद की तलाश करेंगे। तलाक की खबर से सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी हैरान रह गया, हाल ही में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई थी

वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है एक्टर का पूरा नाम

आपको बता दें कि धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा हैं। अपनी एक्टिंग और टैलेंट से धनुष ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी नाम कमाया। हालांकि उन्हें अभी तक सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद के रूम में ही जाना जाता था। लेकिन धनुष का स्टारडम भी अपने ससुर से कुछ कम नहीं है। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रांझणा’ से ही उन्होंने हिंदी भाषी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी।

एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

धनुष के लाइफस्टाइल की बात करें तो अरबपति होने के बावजूद वह सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। धनुष का ‘कोलावेरीडी’ गाना तो आपने सुना ही होगा, जो साल 2013 में सोशल मीडिया पर दुनियाभर में वायरल हुआ था। इस गाने के बाद से ही धनुष के बारे में भारत के अन्य लोगों को पता चला। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए गए एक्टर धनुष एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेते हैं, रिपोर्ट के मुताबिक एक मूवी के लिए वो 8 से 10 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

एक साल में 145 करोड़ से अधिक कमाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की बेटी और धनुष की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या भी एक सिंगर हैं और एक साल में वह 7 से 35 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। वैसे तो धनुष और ऐश्वर्या, दोनों की संपत्ति मिलाकर देखें तो यह काफी ज्यादा हो जाती है, लेकिन शादी के 18 साल बाद अलग होने को लेकर सुर्खियों में आए धनुष के अकेली की संपत्ति भी कुछ कम नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मल्टी टैलेंटेड एक्टर धनुष ने सिर्फ 2020 में करीब 145 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हर साल 1 से 2 मिलियन डॉलर

बढ़ी कमाई इतना ही नहीं, कोरोना वायरस संकट के बीच भी धनुष की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। रिपब्लिक वर्ल्ड डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पिछले साल यानी 2021 में 142 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, अन्य रिपोर्ट की माने तों 2021 में धनुष की नेट वर्थ 22 मिलियन डॉलर यानि 160 करोड़ रुपए रही। पिछले पांच वर्षों में धनुष की इनकम में लगातार 1 से 2 मिलियन डॉलर (7 से 8 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई है। धनुष की कमाई की ज्यादातर हिस्सा विज्ञापनों से आता है।

चेन्नई में आलीशान है घर

रिपोस्ट के मुताबिक जिस घर में धनुष रहते हैं, उसकी कीमत 20 से 25 करोड़ रुपए है। धनुष चेन्नई के सबसे पॉश इलाके में रहते हैं। इसके अलावा धनुष ने अपना काफी पैसा कई अन्य प्रॉपर्टी में भी इंवेस्ट किया है। धनुष ने अभिनय के अलावा डायरेक्शन, प्लेबैक सिंगर व बतौर प्रोड्यूसर भी खुद को साबित किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि धनुष एक्टर नहीं बल्कि मरीन इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों की तरफ ले आई।

धनुष की शादी और बच्चे

धनुष और ऐश्वर्या की शादी की बात करें तो दोनों ने साल 2004 में फेरे लिए थे। इस कपल के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। ऑफिशियल तलाक के ऐलान से पहले भी कई बार धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि दोनों ने उस समय ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था। धनुष अब तक करीब 46 फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्होंने फेयर अवॉर्ड, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत 13 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

Avatar

Divya Bharti

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.