क्रिकेट खेल

विराट कोहली-शिखर धवन के भरोसे टीम इंडिया, 9 में से 5 बल्लेबाज तो दक्षिण अफ्रीका से भिड़े तक नहीं

 भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नए अंदाज और नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी.

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेलने उतरेगी. सात साल में यह पहली सीरीज होगी जिसमें विराट कोहली एक भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं और प्योर खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे. वहीं केएल राहुल पहली बार वनडे कप्तान के रूप में नज़र आएंगे. इस तरह से एक नए अंदाज में टीम इंडिया दिखेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका से तीन वनडे की सीरीज भारतीय क्रिकेट के एक नए युग का शुरुआत भी होगी. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में केवल एक बार वनडे सीरीज जीती है. यह कारनामा साल 2018 में विराट कोहली के नेतृत्व में हुआ था. अबकी बार टीम में कई नए खिलाड़ी हैं और बैटिंग में भारत का पलड़ा कमजोर दिख रहा है.

टीम इंडिया के बल्लेबाजों में केवल शिखर धवन, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ही ऐसे हैं जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेलने का अनुभव है. कप्तान केएल राहुल भी पहले खेल चुके हैं लेकिन उनके नाम केवल एक ही मैच है. बाकी बल्लेबाजों में ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव हैं लेकिन इनमें से किसी लेकिन इनमें से किसी ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका का सामना वनडे मुकाबले में नहीं किया है. साथ ही इनके पास ज्यादा वनडे खेलने का अनुभव भी नहीं है.

अब देखना होगा कि पार्ल के बोलैंड पार्क में जब टीम इंडिया उतरेगी तो इनमें से किन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है. टीम मैनेजमेंट को सही कॉम्बिनेशन के साथ ही हालात के हिसाब से चुनाव करना होगा.

कोहली और धवन का ऐसा रहा है खेल

भारतीय टीम मैनेजमेंट इस बात का भी ध्यान रखेगा कि मौजूदा बल्लेबाजों में से केवल विराट कोहली और शिखर धवन ही ऐसे हैं जिनका प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़िया है. कोहली ने 27 मैचों में 64.35 की औसत से 1287 रन बनाए हैं. इस टीम के खिलाफ वे चार शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं धवन ने प्रोटीयाज टीम के खिलाफ खेले 18 मैच में 49.87 की औसत से 798 रन बनाए. उनके बल्ले से तीन शतक और चार फिफ्टी निकली हैं.

राहुल-श्रेयस बेहाल

इनके अलावा केएल राहुल ने एक मैच खेला है लेकिन इसमें वे केवल 26 रन बना पाए हैं. वहीं श्रेयस अय्यर तीन मैचाफ  में 48 रन बना सके हैं. इन दोनों का खेलना तय है लेकिन इन्हें बड़े रन बनाने होंगे. धवन-कोहली के भरोसे रहने पर सीरीज हाथ से फिसल सकती है. सीरीज में राहुल और धवन पर ओपनिंग का जिम्मा रहेगा. वहीं श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में उतरेंगे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.