बॉलीवुड मनोरंजन

लता मंगेशकर की हालत में पहले से सुधार, ICU में ही रहेंगी कुछ दिन तक दिग्गज गायिका !

लता मंगेशकर का परिवार लगातार दिग्गज सिंगर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दे रहा है. गुरुवार को लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए अपने एक बयान में कहा था कि वह लोगों से आग्रह करती हैं कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें.

Lata Mangeshkar

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आया है. इसकी जानकारी लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर्स द्वारा दी गई है.  एक रिपोर्ट के अनुसार, लता मंगेशकर का इलाज डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी टीम के नेतृत्व में हो रहा है. आपको बता दें कि लता मंगेशकर पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल  में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में हैं, जहां उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर्स निगरानी रखे हुए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए डॉ. प्रतीत ने कहा कि वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में हैं. उनमें पहले से न्यूनतम सुधार है. उनकी हालत पहले ज्यादा खराब थी. डॉ. प्रतीत द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद शायद लता मंगेशकर के फैंस को थोड़ी राहत मिले. लता मंगेशकर के फैंस लगातार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर फैली थी झूठी खबर

इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि लता मंगेशकर की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है, लेकिन इन खबरों को लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रिवासन अय्यर ने सिरे से खारिज किया है. लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर बात करते हुए अनुषा ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत ही दुख हुआ कि कुछ फेक न्यूज फैल रही हैं. कृपया ये नोट कर लें कि लता दीदी स्थिर हैं. वह इलाज के लिए अभी भी आईसीयू में हैं. उनके जल्दी घर आने के लिए प्लीज प्रार्थना कीजिए.

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि लता मंगेशकर की हालत में सुधार हो रहा ह. मैंने ब्रीच कैंडी अस्पताल के अधिकारियों से बात की है, वो मुझे उनका हेल्थ अपडेट दे रहे हैं. मैंने अस्पताल के प्रवक्ता से भी कहा कि वह लोगों को भी अपडेट करें, जो उनके स्वास्थ्य को लेकर जानने के लिए उत्सुक हैं.

लता मंगेशकर का परिवार लगातार दिग्गज सिंगर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दे रहा है. गुरुवार को लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए अपने एक बयान में कहा था कि वह लोगों से आग्रह करती हैं कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें. इसके अलावा लता मंगेशकर की बहन और दिग्गज गायिका आशा भोसले ने भी अपनी बहन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने बताया था कि लता दीदी के लिए घर में पूजा रखी गई है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.